हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर को अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद तैमूर और जेह की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का 51वां बर्थडे सेलिब्रेट करके मुंबई लौट आई हैं। पिछले दिनों करीना पति सैफ और दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उर्फ जेह के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। हाल ही में, कपल को अपने बच्चों के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके बेटे जेह की क्यूट तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, फिल्म ‘टशन’ के सेट पर मिले सैफ और करीना ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। सैफ, करीना से 10 साल बड़े और तलाकशुदा हैं, इसके बावजूद दोनों के बीच का गहरा प्यार नजर आता है। कपल के दो प्यारे बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान (2016) और जहांगीर (जेह 2021) अली खान है। तैमूर तो अपने जन्म से ही पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं और अब जेह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना ने बेटे जेह के 6 महीने पूरे होने पर शेयर की क्यूट फोटो, लाडले को प्यार करती दिखीं एक्ट्रेस)
अब आइए आपको दिखाते हैं तैमूर और जेह की क्यूट झलकियां। दरअसल, सैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने करीना और बच्चों के साथ मालदीव गए हुए थे, जहां से वो 22 अगस्त 2021 को मुंबई लौट आए हैं। पटौदी फैमिली को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। इस दैरान जेह अपनी केयरटेकर की गोद में नजर आए और वो बेहद क्यूट लग रहे थे। वहीं, तैमूर भी हमेशा की तरह अपनी मस्ती में खोए हुए थे।
करीना और सैफ को भी एयरपोर्ट से बाहर आते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। लुक की बात करें तो, ओवर साइज्ड व्हाइट एटायर में करीना बेहद क्लासी लग रही थीं और सैफ ब्लू शर्ट और व्हाइट पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे। (ये भी पढ़ें- बुआ सबा अली खान ने जेह को विश किया सिक्स मंथ बर्थडे, शेयर की भतीजे की खूबसूरत फोटो)
इससे पहले, करीना कपूर ने बेटे जेह के 6 मंथ बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने लाडले के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे जेह को अपनी गोद में लिए हुई हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, ‘आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस। मेरी जिंदगी को हैप्पी 6 मंथ।’ (ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी) फिलहाल, करीना कपूर भले ही अपने बेटे जेह का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाती हैं, लेकिन पैपराजी द्वारा कैद की गईं तस्वीरों से फैंस को जेह का पूरा क्यूट चेहरा देखने को मिलता है। तो आपको जेह और तैमूर की क्यूट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।