बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
आज यानी 10 सितंबर 2021 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं। इनमें से एक नाम एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का भी है, जो इस बार ये पावन पर्व अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) व दोनों बेटों तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ मना रही हैं। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई थी। सैफ की ये दूसरी शादी थी। एक्टर की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिससे उनको दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। वहीं, करीना से उन्हें दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। करीना अक्सर अपने परिवार के साथ हर त्योहार सेलिब्रेट करती नजर आती हैं।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने छोटे बेटे जेह को पहनाया स्टाइलिश आउटफिट, कीमत महज 600 रुपये)
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, करीना कपूर खान ने 10 सितंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस पति सैफ व बेटे तैमूर के साथ भगवान गणेश की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में बेबो ने बेबी टिम की चिकनी मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की आकृति को दर्शाया है। वहीं, तीसरी फोटो में सैफ और तैमूर हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए देखे जा सकते हैं।
इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “गणेश चतुर्थी को अपने जीवन के प्यार और टिम टिम के चिकनी मिट्टी के क्यूट गणपति के साथ सेलिब्रेट कर रही हूं। हैप्पी गणेश चतुर्थी।”
(ये भी पढ़ें: करीना से शादी के दिन सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिठ्ठी, कही थी दिल छू लेने वाली बात)
इससे पहले, 4 सितंबर 2021 को करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में करीना के साथ तैमूर कैमरे की ओर देखकर फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं। इस फोटो में करीना की व्हाइट टी-शर्ट पर लिखा है, ‘हार्ट ब्रेकर।’ इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मेरी टी-शर्ट पर क्या है टिम? तुम।’ इस कैप्शन से साफ है कि, करीना ने अपने बेटे तैमूर को दिल तोड़ने वाला बताया था।
फिलहाल, करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ हर त्योहार को सेलिब्रेट करने में यकीन रखती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।