करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर की क्यूटनेस से भरी तस्वीर, फ्रेंच फ्राइज खाते दिखे छोटे नवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

By Prakash Joshi Last Updated: Nov 20, 2020 | 13:41:26 IST

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी फैमिली संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। जहां वो अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

ADVT
ADVT

दरअसल, करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 नवंबर 2020 को बेटे तैमूर अली खान की एक क्यूटेनस से भरी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में तैमूर व्हाइट कलर की शर्ट और ग्रे कलर के स्वेटर में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं, उनके हाथ में एक फ्रेंच फ्राइज नजर आ रहा है और सामने फ्रेंच फ्राइज की एक प्लेट भी रखी हुई है। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर दूसरी बार गूंजने वाली हैं किलकारी, यहां देखें गिन्नी चतरथ के बेबी बंप का वीडियो)

ADVT.
ADVT.

तैमूर की इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा, 'किसी को चाहिए फ्रेंच फ्राइज?' इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और खबर लिखे जाने तक इसे 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तैमूर की इस फोटो को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने क्लिक किया है, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया है। करीना ने मजाक में अर्जुन के लिए लिखा है, 'अर्जुन कपूर धन्यवाद हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए।'

इसके पहले करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नवंबर 2020 को ही दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान को अपने कंधों पर उठा रखा है, और वो उन्हें लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में पिता और बेटे के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया था, 'हमेशा आगे की ओर देखना।' इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था। (ये भी पढ़ें: भाभी सुष्मिता सेन को चारू असोपा व पति राजीव ने शानदार अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा इमोशनल पोस्ट)

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा धर्मशाला से ही एक वीडियो सामने आया था। जिसे 'फिल्मफेयर' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सैफ, करीना, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं, जोकि धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं।

तैमूर-करीना संग मलाइका ने भी शेयर की थी तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने 17 नवंबर 2020 को करीना कपूर खान और तैमूर संग एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में तीनों लोगों को सर्दियों की धूप का आनंद लेते देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, “पहाड़ों का आनंद”। इसके साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान को टैग करते हुए #TimTim लिखा था। (ये भी पढ़ें: दुबई में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया साक्षी धोनी का जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें)

ADVT.
ADVT.

इस वजह से गए हैं हिमाचल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान व बेटे तैमूर संग इस समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। यहां वह खूब एंजॉय कर रही हैं। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। करीना के पति सैफ अली खान और एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए वहां गए हैं। ऐसे में इनके साथ करीना, तैमूर और मलाइका घूमने के लिए गए हुए हैं।

फिलहाल, करीना कपूर धर्मशाल में जमकर एंजॉय कर रही हैं, और अपने बेटे तैमूर की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। तो आपको तैमूर अली खान की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'