हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान और तैमूर अली खान की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मना रही हैं। उनके साथ सिर्फ उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बच्चे तैमूर व जहांगीर ही नहीं हैं, बल्कि पूरा कपूर खानदान वहां मौजूद है, जिसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने पति सैफ और बेटे तैमूर की एक सुंदर फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
करीना कपूर कुछ समय पहले ही अपने पति और बच्चों के साथ लंदन गई थीं। इसके बाद उनकी बहन करिश्मा कपूर भी वहां उन्हें जॉइन करने पहुंच गईं। फिर उनकी चाची नीतू कपूर और चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी लंदन वेकेशन में करीना और सैफ को जॉइन किया। बीते दिनों नीतू ने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन भी मनाया था।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी की वेडिंग: एक्ट्रेस ने संग्राम सिंह संग लिए सात फेरे, लाल लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर)
अब करीना कपूर ने 9 जुलाई 2022 को अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ गॉडफादर की तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, “पिता, गॉडफादर, बेटा.. विन्चेस्टर 2022”। फोटो को बैकसाइड से ली गई है। इसमें देखा जा सकता है कि, सैफ अली खान आगे चल रहे हैं और ब्लू डेनिम, स्काई ब्लू शर्ट, ब्लू हाफ जैकेट व टोपी पहने हुए हैं, जबकि पीछे चल रहे तैमूर डेनिम जींस और हुडी पहने दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी भी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में करीना ब्लैक कलर का स्लीवलेस टॉप पहने काफी स्टनिंग लग रही हैं। कम मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “आज मुझे अपने बालों पर प्यार आ रहा है।”
(ये भी पढ़ें- यूट्यूबर गौरव तनेजा मेट्रो में बर्थडे मनाने पर हुए गिरफ्तार, पत्नी रितु राठी ने बुक किया था कोच)
फिलहाल, करीना अपने वेकेशन की तस्वीरों से फैंस को अपडेटेड रखने का कोई मौका नहीं गंवा रही हैं। वैसे, आपको करीना द्वारा शेयर की गई सैफ और तैमूर की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।