बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने होली के मौके पर अपने बेटे जहांगीर अली खान के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) चिल-आउट करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। वर्तमान समय में करीना अपने बच्चों के साथ मालदीव में मस्ती कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे जहांगीर अली खान के साथ होली सेलिब्रेशन की प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर खान अपने बच्चों जहांगीर और तैमूर, अपनी बहन करिश्मा व अपनी दोस्तों के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। इस बार की होली वह मालदवी में ही सेलिब्रेट कर रही हैं और उनकी लेटेस्ट फोटो इस बात का सबूत है।
(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने खुद को गिफ्ट की न्यू लग्जरी कार, पति राहुल वैद्य ने दी बधाई)
दरअसल, 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे जेह (जहांगीर) के साथ समुद्री तट पर बैठकर रेत का महल बनाती नजर आ रही हैं। करीना जहां ब्लैक मोनोकनी में स्टनिंग लग रही हैं, वहीं शॉर्ट्स पहने जहांगीर अपनी मां के साथ महल बनाते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं और उनकी ये प्यारी तस्वीर यकीनन लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “होली पर हम रेत के महल बनाते हैं। हैप्पी होली।”
17 मार्च 2022 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बड़े बेटे तैमूर की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में हम तैमूर को मुस्कुराते हुए देख सकते हैं, क्योंकि वह स्कूटर की सवारी कर रहे थे। उन्हें समुद्र तट पर सुंदर धूप का आनंद लेते हुए भी देखा जा सकता है। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा था, “मेरा छोटा साहसी।”
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने शादी के बाद पहली बार सूरज नांबियार संग मनाई होली, पति के पैर छूती दिखीं एक्ट्रेस)
फिलहाल, हम भी करीना कपूर को होली की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको उनकी ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।