बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड नताशा पूनावाला ने मालदीव से एक्ट्रेस के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उनकी दोस्त और प्रसिद्ध सोशलाइट नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) ने भी उन्हें जॉइन कर लिया है। इससे पहले भी ये दोनों कई बार विदेशी छुट्टियों और डिनर डेट पर साथ स्पॉट की जा चुकी हैं।
नताशा पूनावाला को एक बार फिर मालदीव में अपनी बीएफएफ करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। नताशा द्वारा साझा की गई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और हो भी क्यों ना, क्योंकि ये तीनों अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा ने मां श्वेता बच्चन के बर्थडे पर बचपन की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दी बधाई)
दरअसल, 17 मार्च 2022 को नताशा पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। ये फोटोज मालदीव वेकेशन की हैं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इन फोटोज में ये तीनों अपने-अपने बीच आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी क्यूट सेल्फी से लेकर उनकी फुल-फ्रेम ग्लैमरस तस्वीर तक, इन तीनों ने अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए हर तस्वीर से तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, ''समुद्र के पास की खुशी। मेरी लड़कियों और उनके कीमती बच्चों के साथ यात्रा। आराम से भोजन और पोज देने का दिन।''
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ससुराल में मनाएंगी होली, पति राहुल-सासू मां संग सेलिब्रेशन के लिए हैं उत्साहित)
इससे पहले, 14 मार्च 2022 को करीना कपूर खान को अपने दो प्यारे बेटों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान व बहन करिश्मा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। वो फैमिली वेकेशन के लिए मालदीव जा रहे थे। करीना ने बेबी जेह को गोद में लिया था, जबकि तैमूर अपने अंदाज में चल रहे थे। मां-बेटों की तिकड़ी ने कैजुअल कपड़े पहने थे और खुद को सूरज की चिलचिलाती किरणों से बचाने के लिए टोपियां पहन रखी थीं। वहीं, करिश्मा कपूर सफेद सलवार सूट में बन में बंधे बालों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार इरफान खान और राधिका मदान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। जल्द ही वो आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। (ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने ने बेटे अरिन को विश किया बर्थडे, लिखा प्यारा नोट) फिलहाल, आपको करीना और नताशा की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।