एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे जहांगीर के जन्मदिन पर उनकी मासी, बुआ और मम्मी ने खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स दिखाते हैं।
बॉलीवुड की सेंसेशन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लिए आज बेहद खुशी भरा दिन है। क्योंकि एक्ट्रेस के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (Jahangir Ali Khan) आज यानी 21 फरवरी 2022 को एक साल के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहा है। ऐसे में इस अवसर पर करीना और उनकी बहन करिश्मा ने भी प्यारी फोटोज शेयर करके अपने लाडले को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं उनके पोस्ट्स।
पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जीवन उस दिन खुशियों से भर गया था, जब 21 फरवरी 2021 को उनके दूसरे बेटे के रूप में जहांगीर अली खान का जन्म हुआ था। जन्म के बाद से करीना और सैफ ने अपने बेटे को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन कुछ दिनों बाद जब एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी, तो इसके बाद से ही वह अपने बड़े भाई तैमूर अली खान की तरह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। जहांगीर को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ स्पॉट किया जाता है, हर बार वह पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं।
(ये भी पढ़ें- Kajal Aggarwal की गोद भराई रस्म की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)
अब आइए आपको करीना और करिश्मा के पोस्ट्स दिखाते हैं। दरअसल, 21 फरवरी 2022 को अपने बेटे के जन्म को एक साल पूरा होने के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में जहांगीर अपने भाई तैमूर के पीछे घुटनों के बल फर्श पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए एक खास बर्थडे नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''भाई, रुको मेरे लिए मैं भी आज तुम्हारे साथ हूं। चलो साथ में दुनिया घूमते हैं। जाहिर तौर पर अम्मा भी हमारे साथ होंगी जो हमारे पीछे आ रही हैं। हैप्पी बर्थडे जेह बाबा। माय लाइफ। मेरा बेटा। मेरा शेर।''
करीना ने पति सैफ के साथ भी जहांगीर की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में जेह अपने अब्बा के साथ सोफे पर बैठकर पौधे की टहनियों को पकड़ते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''ओके अब्बा आपको भी फॉलो करेंगे। आई लव यू।''
(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन ने गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग लिए सात फेरे, वेडिंग वेन्यू की फोटोज आईं सामने)
वहीं, मासी करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से भांजे जहांगीर की एक फोटो शेयर की है। फोटो में जहांगीर अपनी मासी की गोद में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''जेह बाबा को पहला जन्मदिन मुबारक। आपको सबसे ज्यादा प्यार हमारे खुशी के बंडल।''
बुआ सोहा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए अपने भतीजे जेह को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में जेह को खुशी से डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, ''क्या? मेरा पहला जन्मदिन है !! #हैप्पी बर्थडे जेह बाबा।''
(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर)
फिलहाल, हम भी करीना के लाडले जहांगीर को उनके पहले जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको करीना, करिश्मा और सोहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें व वीडियो कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।