एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के पांचवें बर्थडे के मौके पर उनका एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
20 दिसंबर 2016 को बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने छोटे मंचकिन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की मां बनी थीं। जन्म के बाद से ही अपने माता-पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के स्टारडम को पार करते हुए तैमूर सभी के पसंदीदा बन गए थे। आज यानी 20 दिसंबर 2021 को तैमूर अली खान 5 साल के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, करीना कपूर खान ने शादीशुदा एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही सैफ और करीना बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक बने हुए हैं। शादी के चार साल बाद करीना अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की मां बनी थीं। वहीं, 2021 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान का स्वागत किया था। मौजूदा समय में वह अपनी फैमिली के साथ बेहद खुशनुमा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल की लेटेस्ट फोटोज ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को दी हवा, दोस्तों संग निकलीं बाहर)
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का पोस्ट। दरअसल, 20 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हे तैमूर अपना पहला कदम बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ दूर चलने के बाद वह गिर जाते हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने अपने लाडले के लिए एक नोट भी लिखा है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''आपका पहला कदम आपका पहली बार गिरना ... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। यह तुम्हारा पहला या आखिरी नहीं है, मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे, और गर्व के साथ आगे बढ़ेंगे ... 'क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो .. ️। हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... मेरे टिम टिम, आपके जैसा कोई नहीं है, मेरा बेटे।''
(ये भी पढ़ें- जब मेले में खोए गए थे कपिल शर्मा, शो में अपनी मां से कहा- 'सोचो तुम्हारा कितना नुकसान होता')
तैमूर अली खान की बुआ सबा अली खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल से अपने भतीजे के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। सबा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ''मेरे प्रिय के लिए, मैं तुम्हें दुनिया की कामना करती हूं। खुश रहो और शरारत और मस्ती के साथ हमेशा भरे रहो, आपको ढेर सारा प्यार। बुआ जान।''
करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से भांजे तैमूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''बड़ा लड़का! हमारे जान को जन्मदिन की बधाई। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।''
फिलहाल, हम भी तैमूर अली खान को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।