एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मालदीव वेकेशन से अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
ये कहना गलत नहीं होगा कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनके लविंग हसबैंड व एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लिए, मालदीव उनकी पसंदीदा वेकेशन प्लेस है। इन दिनों, करीना कपूर अपने पति सैफ और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ मालदीव में हैं, जहां पर एक्ट्रेस 21 सितंबर 2021 को अपना 40वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करती नजर आएंगी। हालांकि, अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही करीना अपनी क्यूट फैमिली के साथ मालदीव में खूब मस्ती कर रही हैं, जिसकी झलक वह अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिखा रही हैं।
हाल ही में, करीना कपूर ने मालदीव से अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर की पहली खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें सैफ अपने क्यूट बेटे तैमूर के साथ एक छोटे से आईलैंड पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर के बेटे जेह बड़े भाई तैमूर की हैं कार्बन कॉपी, इस तस्वीर में देखें सबूत)
दरअसल, करीना कपूर खान ने 19 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सैफ और बेटे तैमूर की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें पापा और बेटे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सैफ अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ समुद्र के बीच में एक प्राइवेट आईलैंड पर हैं। इस दौरान दोनों खड़े होकर समुद्र में नीचे की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर पर करीना कपूर ने लिखा है, ‘एक बार एक द्वीप पर।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने दो इमोजी भी लगाई हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि, करीना ने खुद काफी दूर से अपने पति और बेटे के इस पल को कैमरे में कैद किया होगा।
(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल)
इससे पहले, करीना कपूर खान ने 18 सितंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह मालदीव का बीच (Beach) फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना कपूर सेल्फी ले रही हैं, लेकिन उनकी नजरें कैमरे से दूसरी ओर हैं। इस तस्वीर पर करीना कपूर ने लिखा था, ‘दोपहर के खाने के बाद घूरना।’ लुक की बात करें तो, करीना ने ज्योमेट्रिकल प्रिंट वाला एक स्विमसूट पहना है। इसके साथ बिना मेकअप में वह हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर को 'आंटी' कहने पर बेटी सारा पर भड़क गए थे सैफ अली खान, कही थी ये बात)
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। करीना की ये पहली शादी थी, जबकि सैफ अली खान दूसरी बार दूल्हा बने थे। करीना से पहले सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दरार पड़ गई, जिस वजह से दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। वहीं, अब सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सैफ को करीना से दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं और दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
फिलहाल, करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान का जन्मदिन भी मालदीव में सेलिब्रेट किया था। तो आपको करीना द्वारा शेयर की गई सैफ और तैमूर की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।