हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो दार्जिलिंग में अपने परिवार संग नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। जितना वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल हैं, उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ में भी सक्सेस हैं। वह अपनी दोनों लाइफ को बखूबी मैनेज कर रही हैं। करीना अक्सर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस की एक प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो फैंस का दिल जीत रही है।
पहले ये जान लीजिए कि, करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। कपल ने साल 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया था। इसके बाद साल 2021 में इन्हें दूसरा बेटा हुआ था, जिसका नाम इन्होंने जहांगीर अली खान रखा है। अब करीना अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
(ये भी पढ़ें- मनीष नागदेव GF मलिका जुनेजा के साथ 8 जून को गोवा में करेंगे सगाई)
आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 21 मई 2022 को हमें सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान की एक तस्वीर देखने को मिली, जिसमें उनके साथ उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। सामने आई फोटो में करीना दार्जिलिंग की पहाड़ियों में दिख रही हैं। इसमें करीना, सैफ और तैमूर के अलावा उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने डेनिम पैंट और ग्रे जैकेट के साथ चेकर्ड शर्ट पहनी थी। वहीं, सैफ लाल रंग की टी-शर्ट के साथ स्वेटर और डेनिम पैंट पहने नजर आए थे। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था तैमूर का ग्रे को-ऑर्ड सेट, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे थे। यहां देखें वो फोटो
इससे पहले, करीना कपूर ने 14 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह कुर्सी पर बैठी नजर आई थीं। इस दौरान वो अपना हेयर ड्रेसअप व मेकअप करवा रही थीं। उनके सामने कुर्सी पर उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान बैठकर अपनी मां को निहार रहे थे। ये फोटो काफी क्यूट है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, ''दोहरा झटका!! कंपनी के लिए सबसे अच्छे आदमी के साथ तैयार होना…DAY-4-Kalimpong #Devotionofsuspectx।''
(ये भी पढ़ें- 'कान्स' से लौटीं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कही ये बात)
फिलहाल, हमें तो करीना और उनके दोनों बेटों के बीच की बॉन्डिंग काफी पंसद है। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।