हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।
बी-टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जो अपनी फ्रेंडशिप के चलते फ्रेंडशिप के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। पार्टी करने से वेकेशन एंजॉय करने तक, सितारे अपने फैंस को फ्रेंड्स के साथ मस्ती करने के गोल्स देते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) व मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जो दोनों के बीच स्पेशल बॉन्ड को दर्शाता है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और अरोड़ा सिस्टर्स की गर्ली गैंग अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी करती नजर आती है। सिर्फ पार्टी ही नहीं, वे एक साथ जिम करते हैं, और कई बार तो गर्ल गैंग को साथ में वेकेशन एंजॉय करते हुए भी स्पॉट किया जाता है। करीना कपूर के इस गर्ली गैंग में उनकी बहन करिश्मा कपूर, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और नताशा पूनावाला शामिल हैं।
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य और दिशा परमार का संगीत: कपल ने दी धमाकेदार डांस परफॉरमेंस, देखें वीडियोज)
अब आइए आपको दिखाते हैं करीना का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, करीना कपूर ने 17 जुलाई 2021 की रात को बेस्ट फ्रेंड्स अमृता अरोड़ा, अनीसा मल्होत्रा जैन (करीना के कजिन अरमान जैन की वाइफ) और शायरा कपूर के साथ डिनर एंजॉय किया। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें चारों दोस्त कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, करीना कपूर ने मल्टी कलर्ड टॉप के साथ डेनिम जींस कैरी की है, जिसमें वो हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, अमृता ब्लैक शॉर्ट्स के साथ व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो अपनी BFF अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में करीना कपूर की गोद में अमृता अरोड़ा बैठी हुई हैं और वो बेबो के माथे पर साइड से किस कर रही हैं। इस फोटो के ऊपर करीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी BFF की तरह कोई नहीं है।’
इससे पहले, करीना कपूर खान ने 18 जून 2021 को अपने घर में डिनर पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। इस दौरान करीना अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ ‘Gucci’ के टॉप में ट्विनिंग करती हुई नजर आई थीं। करीना ने इस फोटो को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयल करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘हमेशा Gucci BFFs।’
(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली पति व बेटे के साथ पार्क में करती दिखीं एंजॉय, कहा- 'एक फ्रेम में मेरी दुनिया')
वहीं, इस पार्टी की एक झलक अमृता अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाई थी। अमृता के द्वारा शेयर की गई फोटो में वो करीना के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब मैं दो महीने बाद अपनी BFF से मिलती हूं!!’
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही एक्ट्रेस ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आखिरी बार एक्ट्रेस को दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य और दिशा परमार की फर्स्ट नाइट हुई खराब! सिंगर ने कजिंस और मामा को ठहराया जिम्मेदार)
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा के साथ BFF का ब्यूटीफुल बॉन्ड शेयर करती हैं। तो आपको दोनों की ये क्यूट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।