हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने वेकेशन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों मस्ती के मूड में हैं। पिछले दिनों वो अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बर्थडे सेलिब्रेट करने अपने दोनों बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ मालदीव गई थीं, जहां से वो रक्षाबंधन के मौके पर मुंबई लौटी थीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी छोटी सी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।
15 सितंबर 2021 को करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर व जेह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। यहां उन्हें अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाते हुए पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। हालांकि, अब तक उनके डेस्टिनेशन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही करीना ने फैंस को इस बारे में कुछ बताया है, लेकिन वो यहां से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर पति सैफ व बेटों संग वेकेशन कर रहीं एंजॉय, एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज)
17 सितंबर 2021 को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकनी टॉप, कवर-अप और कीनू शॉर्ट्स में हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपने वेकेशन लुक को एक स्लीक बन, स्टेटमेंट गोल्डन हथकड़ी (हैंडकफ्स), ब्रेसलेट और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस से कंप्लीट किया है। बिना मेकअप लुक में भी एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। वैसे, तो करीना काफी खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनके कैप्शन ने हमारा ध्यान खींच लिया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा बेबी कहां है?’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है। फोटो में एक्ट्रेस के पीछे बेबी कैरी चेयर रखा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो अपने छोटे बेटे जेह अली खान को ढूंढ रही हैं।
इससे पहले, एक्ट्रेस ने 16 सितंबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी सी टोपी पहनकर अपना चेहरा छुपा रखा था। इस तस्वीर पर करीना ने लिखा है, ‘वो कौन?’ दूसरी फोटो में करीना समुद्री तट का मजा ले रही थीं और समुद्र की ओर इशारा कर रही थीं, जहां कुछ लोग समुद्र में नहाते नजर आ रहे थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने हार्ट की इमोजी शेयर करते हुए लिखा था, ‘जूम करिए।’ इससे पता चलता है कि, उनके पति व बेटे तैमूर समुद्र का मजा ले रहे थे।
(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
वहीं, तीसरी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शाम के समय की है। इस फोटो में एक्ट्रेस वेकेशन स्पॉट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है और अपने बालों को खुला रखा है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘स्वीट ड्रीम्स।’
(ये भी पढ़ें- बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, करीना कपूर खान अपने वेकेशन पर खूब मजे कर रही हैं। तो आपको करीना की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।