एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान फैमिली वेकेशन के लिए जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। आइए आपको बताते हैं इस पर नेटिजंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।
अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज यानी 18 दिसंबर 2022 को अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ फैमिली वेकेशन पर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। आमतौर पर हर साल कपूर परिवार एक साथ क्रिसमस मनाता है और अपने जुहू स्थित घर पर सभी एक साथ डिनर का लुत्फ उठाते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो करीना और सैफ इस अवसर को मनाने के लिए परिवार के साथ एक अलग देश में किसी विशेष स्थान पर जाते हैं। यह कपल अपने साथ छुट्टी पर अपनी नैनियों को भी ले जाता है और अब नेटिजंस सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट वीडियो पर इसी के बारे में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, करीना ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश एंट्री की, उनके साथ पति सैफ अली खान और उनके बेटों के साथ नैनी भी थीं। करीना कपूर खान ने एक कैजुअल एयरपोर्ट लुक अपनाया था। उन्होंने ग्रे हुडी के साथ लाल रंग की जॉगर पैंट और नीचे एक शर्ट पहनी थी। बेबो ने अपने लुक को लग्जरी हैंडबैग और बूट्स से स्टाइल किया था। दूसरी ओर सैफ अली खान एक फॉर्मल शर्ट और पैंट के साथ अपने सिग्नेचर लुक में थे, जिसे उन्होंने हाफ स्लीव्स जैकेट के साथ पेयर किया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया, "लकी नैनी हर महीने वेकेशन पर जाती हैं, इन लोगों के साथ।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मूवीज नही है, इसलिए हॉलिडे पे हॉलिडे। लोग टैलेंट को स्वीकार कर रहे हैं नेपो को नहीं" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "वे हमेशा इतने उदास क्यों रहते हैं? बच्चों में भी मां-बाप का गुण आ गया है, वह भी शायद ही कभी अपनी मां की तरह मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। बस थोड़ा सा प्यार दिखाने में कितना खर्च होता है?” यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
बता दें कि करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस ने अभिनेता सैफ से शादी की है और उनके तैमूर व जेह नाम के दो बच्चे हैं, जो बॉलीवुड के किसी भी बड़े एक्टर्स की तुलना में सोशल मीडिया पर बेहतर फैन फॉलोइंग का आनंद लेते हैं। करीना वेकेशन लवर भी हैं और अक्सर वह अपनी फैमिली की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। करीना पिछले महीने वेकेशन के लिए लंदन गई थीं। इसकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, करीना कपूर खान के परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट करने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रिया पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।