एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने फिटनेस रूटीन से लोगों को इम्प्रेस करती हैं, लेकिन हाल ही में, उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल किया गया है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ हमारे दिलों पर भी सालों से राज कर रही हैं। करीना के अभिनय कौशल को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उनकी सुंदरता और फिटनेस अक्सर उनके फैंस को मंत्रमुग्ध कर देता है। अभिनेत्री 40 की उम्र भी खुद को फिट रखे हुई हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी उम्र पर घटिया कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में, एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है और इस जोड़े के दो बच्चे तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान हैं। अभिनेत्री ने अपनी दोनों गर्भावस्थाओं में काम किया और कई महिलाओं को प्रेरित किया था। इसके बाद उन्होंने मदरहुड को अपनाने के बाद अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है। तब से, करीना एक सख्त फिटनेस रूल्स को फॉलो कर रही हैं और उनकी टोन्ड बॉडी इसका सटीक उदाहरण भी है।
(ये भी पढ़ें : एलिजाबेथ II का कीमती डायमंड कटेड प्लेटिनम हार, जिसे हैदराबाद के निजाम ने शादी पर किया था गिफ्ट)
8 सितंबर 2022 को हमें करीना कपूर की योग रूटीन का एक वीडियो मिला, जिसे 'अंशु का योगा' नाम के एक इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया था। वीडियो में अभिनेत्री को काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और भूरे रंग की स्पोर्ट्स पैंट पहने अपने घर की बालकनी में योग करते हुए देखा जा सकता है। करीना को संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए देखा गया, क्योंकि वह कुछ योगा पोज़ काफी ध्यान के साथ कर रही थीं। यहां देखें वीडियो।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिजंस के एक वर्ग ने अभिनेत्री को ट्रोल करने के लिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। उन्होंने करीना के लिए एज शेमिंग और बॉडी शेमिंग की अभद्र टिप्पणियां कीं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'फैट एंड बदसूरत।' दूसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बूढ़ी अम्मा।' एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, 'आप बूढ़ी हो गई हैं। आराम करो। अब और फिल्में नहीं। हम अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते।' इसी बीच एक अन्य फॉलोअर ने लिखा, 'बूढ़ी बेबो।' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
(ये भी पढ़ें : 'ब्रह्मास्त्र' के लिए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने ली है इतनी फीस, 410 करोड़ रुपए में बनी फिल्म)
कुछ समय पहले, करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक शानदार तस्वीर साझा की थी, इसमें दोनों बहनें कम्फर्टेबल आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और समुद्र तट पर खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज़ दे रही थी। दोनों ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और फंकी ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। जैसे ही करिश्मा ने तस्वीर पोस्ट की थी, करीना के चेहरे ने नेटिजंस का ध्यान खींचा था। उन्होंने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी थी और अभिनेत्री को उनके चेहरे के रंग के लिए ट्रोल किया था।
(ये भी पढ़ें : सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत)
फिलहाल, करीना कपूर खान के उम्र को लेकर शर्मिंदा करने के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।