बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। तो आइए देखते हैं वो ब्यूटीफुल तस्वीर।
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने जन्म के बाद से ही भारत के सबसे फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। जिस दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे नवाब की पहली तस्वीर सामने आई थी, उस दिन से अब तक लोग उनकी सुपर क्यूटनेस के फैन हैं। अपने फैंस को निराश न करते हुए करीना भी अपने लाडले बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने और तैमूर के फेवरेट स्नीकर्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में अपनी वाइफ और बेटे के साथ सैफ अली खान भी देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा, “मुझे और टिम को प्यूमा के ग्रीन स्नीकर्स से प्यार है।” (ये भी पढ़ें: संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे आदित्य नारायण और होने वाली दुल्हन श्वेता, सामने आया वीडियो)
दरअसल, ये तस्वीर धर्मशाला की है, जहां कुछ दिनों पहले पटौदी फैमिली दिवाली सेलिब्रेट करने गई थी। सैफ के परिवार के अलावा इस ट्रिप को बेबो की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा खान और उनके लवर अर्जुन कपूर ने भी ज्वाइन किया था। जिसके बाद इस ट्रिप से जुड़ी कई तस्वीरें करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं।
जैसा कि हमने बताया कि सैफ और करीना ने धर्मशाला में फ्रेंड्स और फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया था। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक बूमरैंग वीडियो के जरिए दी थी। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना अपनी फैमिली के साथ अलाव जलाकर साथ में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, करीना के बीच तैमूर बैठे हुए हैं और क्यूट अंदाज में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''आप सभी को दिवाली की शुभकामना, खुश रहिए, सुरक्षित रहिए।'' यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
वहीं, 24 नवंबर 2020 को भी करीना कपूर खान ने तैमूर के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने लाडले बेटे को मिटटी का पॉट बनाना सिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस मिट्टी के पॉट को शेप देती दिखाई दे रही हैं, वहीं तैमूर भी बड़ी ही उत्सुकता से इस पॉट पर हाथ रखे हुए हैं और अपनी मां की बात को ध्यान से सुन रहे हैं। इस वीडियो में करीना को तैमूर से ‘अभी हम इसे और बड़ा करेंगे’ कहते हुए भी सुना जा सकता है। तैमूर भी अपनी मां के साथ ये एक्टिविटी करते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 5 ऐसे मौके जब सारा अली खान ने की मां अमृता के साथ ट्विनिंग, फोटो में सुपर लग रही है मां-बेटी की जोड़ी)
इसके अलावा, करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो और फोटोज शेयर की थीं, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “पॉट, पॉट, लिटिल मैन के साथ पॉटरी। धर्मकोट स्टूडियो में कितनी बढ़िया चीजें मौजूद हैं।” तैमूर जल्द ही 4 साल के होने वाले हैं और उनकी एक वीडियो बेहद अच्छी तरीके से प्रूव करती है कि वो अपने बर्थडे को लेकर कितने एक्साइटेड होंगे। इस वायरल वीडियो में करीना, सैफ और तैमूर अली अपने स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान केक कटिंग के समय तैमूर उनके लिए सबसे तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। इसके बाद अब्बू सैफ अपने लाडले तैमूर से अच्छी तरह से गाने को कहते हैं और फिर अपने मां-पापा से आवाज मिलाने की कोशिश करते हुए तैमूर गाने लगते हैं। सैफ और करीना फिल्म ‘टशन’ के दौरान करीब आए थे और दोनों ने 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को इस एडोरेबल कपल के घर बेटे ‘तैमूर’ ने जन्म लिया था। अब जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। दरअसल, करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और उनकी फैमिली में अब जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए कपल ने 16 अगस्त 2020 को अपने एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। (ये भी पढ़ें: पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने बेबी बॉय के लिए रखी नामकरण सेरेमनी, देखें तस्वीरें) फिलहाल, पटौदी परिवार अपनी धर्मशाला ट्रिप से लौट आया है, और घर पर ही अपना फैमिली टाइम स्पेंड कर रहा है। तो आपको करीना द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
बड़े भाई बनने वाले हैं तैमूर