एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में, अपनी गर्ल गैंग के साथ क्रिसमस पार्टी एंजॉय की। पार्टी में करीना और मलाइका के साथ अन्य कई सेलेब्स मौजूद रहीं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
ठंड का मौसम शुरू होते ही सेलिब्रेशन भी शुरू हो जाते हैं, क्योंकि सर्दियों में पार्टी करने का मजा ही अलग है। सर्दियों में पहनने के लिए कपड़ों में भी ज्यादा ऑप्शन होते हैं और आप अपने कंफर्ट के हिसाब से कुछ भी पहन सकती हैं। ऐसे में, ठंड के दिनों में कपड़े चुनना आसान हो जाता है। लेकिन ये मौसम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए और भी खास होता है।
बॉलीवुड सेलेब्स सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा ट्रिप और पार्टिंयों का प्लान बनाते हैं। और अगर हम पार्टी करने की बात कर रहे हैं, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनकी गर्ल गैंग का। करीना अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आती हैं और अपनी फोटोज को फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर को सैफ अली खान ने गिफ्ट किया डिजाइनर जूता, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कही ये बात)
7 दिसंबर 2021 को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ स्टाइलिस्ट और फिल्म निर्माता रिया कपूर के घर पर सबसे मजेदार रात बिताई। ये गर्ल गैंग रिया के घर पर क्रिसमस पार्टी के लिए पहुंची थी। बॉलीवुड की सबसे हसीन सेलेब्स ने रिया के घर पर जमकर मस्ती की। करीना ने अपने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जो स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि, इस गर्ल गैंग ने खूब मस्ती की।
(ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन को 'बुरा आदमी' समझती थीं करीना कपूर, एक्टर ने खुद बताई थी वजह)
करीना के साथ उस पार्टी में रिया कपूर, मसाबा गुप्ता, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा शामिल हुईं। रात की शुरुआत एक शानदार वीडियो के साथ हुई, जिसमें उन सभी को उनके खूबसूरत अवतार में देखा गया। वीडियो में डिजाइनर मसाबा गुप्ता, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ रिया को मजे करते हुए देखा जा सकता है।
एक अन्य वीडियो में, करीना ने करिश्मा और अमृता के बीच एक खूबसूरत पल साझा किया, जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत लग रही थीं। डिजाइनर मसाबा गुप्ता ब्लैक पैंट के साथ बॉडी-हगिंग स्ट्रैपी टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि करिश्मा कपूर बूट्स के साथ ए-लाइन ड्रेस में सबसे प्यारी लग रही थीं।
तस्वीरो में ये गर्ल गैंग काफी खुश नजर आ रही थी। सभी ने अपने सबसे बेहतरीन लुक को कैरी किया था। इन वीडियोज और फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि, ये सभी जब एक साथ होती हैं, तो काफी मस्ती-भरा पल साथ बिताती हैं।
फिलहाल, हमें करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग की फोटोज काफी पसंद आईं। तो, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।