एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जेह के सिक्स मंथ बर्थडे पर एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है, तब से तो उनकी पूरी फैमिली लाइमलाइट में बनी हुई है। आज यानी 21 अगस्त 2021 को जेह 6 महीने के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर स्टार मम्मी ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे सिक्स मंथ बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद 2016 में उन्होंने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने। तैमूर जहां जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। वहीं, जन्म के कुछ दिनों तक तो जेह की फोटो एक्ट्रेस ने नहीं शेयर की थी, लेकिन अब करीना ने खुद अपने बेटे की फोटो शेयर करनी शुरू कर दी है। हालांकि, वह उसका चेहरा छुपाने की कोशिश करती हैं।
(ये भी पढ़ें: क्या तैमूर अली खान भाई जेह से रखते हैं ईर्ष्या? मां करीना ने दोनों के रिश्ते के बारे में की बात)
अब आइए आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो दिखाते हैं। दरअसल, 21 अगस्त 2021 को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे जेह के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। ये फोटो एक्ट्रेस के मालदीव वेकेशन की है, जहां इन दिनों करीना अपने दोनों बेटों और पति सैफ अली खान के साथ एंजॉय कर रही हैं। तस्वीर में करीना अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं, और उसका सिर चूम रही हैं। वहीं, जेह दूसरी तरफ देख रहे हैं। इस फोटो में भी जेह का पूरा चेहरा नहीं नजर आ रहा है।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''आपके लिए हमेशा प्यार, खुशी और साहस। 6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी।'' इसके साथ ही करीना ने कई सारी हार्ट के इमोजी भी बनाई हैं।
(ये भी पढ़ें: करीना ने बेटे जेह को लाइमलाइट से दूर रखने की बताई वजह, दोनों बेटों को नहीं बनाना चाहतीं 'मूवी स्टार')
इसके पहले, 20 अगस्त 2021 को करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की थी। इसमें देखा जा सकता है कि, करीना कपूर ने एक हाथ से अपने छोटे बेटे जेह को गोद में लिया हुआ है और दूसरे हाथ से वह अपने बेटे संग सेल्फी क्लिक कर रही हैं। इस दौरान जेह अपनी मम्मा की गोद में बड़े प्यार से सो रहे हैं। करीना कपूर ने तस्वीर पर लिखा था, ‘लाइट, कैमरा और सोने का समय।’
वहीं, करीना कपूर ने 16 अगस्त 2021 को अपने हसबैंड सैफ अली खान के बर्थडे पर मालदीव से पहली बार दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना और सैफ समुद्र किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी मौजूद हैं। और दूसरी फोटो में कपल पूल का आनंद ले रहा है। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा था, ‘मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो... अनंत काल के लिए मैं तुम्हारा ही साथ चाहती हूं।’
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने बताया- अचानक सिजेरियन से पैदा हुए थे तैमूर, 14 दिनों तक नहीं हुआ था ब्रेस्ट मिल्क)
फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। खैर! हम भी जेह को उनके सिक्स मंथ बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको करीना और जेह की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।