स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक नई 'मर्सिडीज बेंज' कार खरीदी है। एक्ट्रेस के छोटे बेटे जेह इसकी पहली राइड का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शाही जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। कपल के पास कई लग्जरी कारें हैं, अब उन्होंने ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई शानदार कार जोड़ी है। पावर कपल ने आज यानी 2 अक्टूबर 2022 को 'मर्सिडीज बेंज एस 350डी' कार का अपने घर में स्वागत किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक की बताई वजह, कहा- 'अब मैं खुश हूं')
पहले तो ये जान लीजिए कि, अभी 1 अक्टूबर 2022 को करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 'जीप रैंगलर' खरीदा था। कपल के बड़े बेटे तैमूर अली खान को मुंबई में इसकी राइड का लुत्फ उठाते हुए स्पॉट किया गया था। स्टार किड को अपनी नानी के साथ शानदार कार की पिछली सीट पर बैठे देखा गया था। तैमूर एक धारीदार टी-शर्ट और नीली डेनिम में बेहद प्यारे लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार कार की कीमत लगभग 57 लाख से 67 लाख रुपए के बीच है।
अब, करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2 अक्टूबर 2022 को अपने कार कलेक्शन में एक और महंगी कार को एड किया है। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में 'लाल सिंह चड्ढा' अभिनेत्री को प्रिंटेड टी-शर्ट और पैंट पहने देखा गया। जब वह अपनी नई शानदार 'मर्सिडीज बेंज एस 350डी' कार का अनावरण कर रही थीं, इस दौरान वह नन्हे जेह को गोद में लिए हुए थीं। जेह एक नीली टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने नजर आ रहे थे। वीडियो में करीना के छोटे बेटे जेह अली खान को अपनी नई कार की सवारी का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। 'Carwale.com' के अनुसार, 'Mercedes Benz S 350D' की भारत में कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपए हो सकती है।
(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने अपनी हल्दी-मेहंदी और संगीत की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, मस्ती करता दिखा कपल) करीना और सैफ दोनों ही कारों के बेहद शौकीन हैं। करीना अपने राइड कलेक्शन में विशेष रूप से 'एसयूवी' की शौकीन हैं। इस जोड़े के पास तीन 'एसयूवी' और दो शानदार 'मर्सिडीज' हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि करीना सैफ ने इन दोनों नई कारों को तैमूर और जेह के लिए खरीदा है, क्योंकि इसके पहले 'जीप रैंगलर' में तैमूर और 'मर्सिडीज' में इन्हीं दोनों को सबसे पहली बार राइड करते देखा गया। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना को आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। वह अगली बार सुजॉय घोष की फिल्म 'डिवोशन ऑफ द सस्पेक्ट एक्स' में दिखाई देंगी, जो जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के इसी नाम के 2005 के बेस्टसेलर उपन्यास का भारतीय रूपांतरण है। रिया कपूर के साथ भी उनकी झोली में एक प्रोजेक्ट है। दूसरी ओर, सैफ वर्तमान में 'विक्रम वेधा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन भी हैं। उनके पास कृति सेनन और प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' भी है।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग खेलते हुए वीडियो किया शेयर, 'छोटी बच्ची' जैसी दिखीं एक्ट्रेस)
फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की नई कार कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।