हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बड़ी बहन व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) सोशल मीडियापर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी प्यारी बहना की तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक करीना कपूर की एक बूमरैंग वीडियो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
ये तो सभी लोग जान रहे हैं कि, करीना कपूर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। ऐसे में करीना कपूर के बेबी बंप की नई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर रोजाना हमें देखने को मिल ही जाती हैं। लेकिन जब कोई लेटेस्ट फोटो व वीडियो आती है तो फैंस उस पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं।
करिश्मा कपूर ने 27 अक्टूबर 2020 को ऐसा ही एक लेटेस्ट बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना कुर्सी पर बैठी हैं और उनका बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं। वीडियो में एक मेकअप आर्टिस्ट करीना का मेकअप करता नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'बहन के साथ काम करना हमेशा से बेस्ट है।' #sistersquad #behindthescenes इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 8 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
ध्यान रहे कि करीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में हैं। वैसे, करीना कपूर भी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। 03 अक्टूबर 2020 को करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में अपनी एक सेल्फी इस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस सेल्फी में करीना कपूर बगैर मेकअप के दिख रही हैं। तस्वीर में करीना ब्लैक और वाइट चेक्स वाला काफ्टान पहने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर ग्लो देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पांचवां महीना और हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।'
26 अक्टूबर 2020 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'जब वी मेट' के सेट से पुरानी तस्वीर शेयर शेयर की थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहद कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के 13 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर कर पुरानी यादें ताजा की थीं। तस्वीर में करीना, इम्तियाज अली और शाहिद कपूर प्लेबैक मॉनिटर में देख रहे हैं। करीना ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा था, 'मुझे तो लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रियल में चाहता है, एक्चुअल में उसे वहीं मिलता है।' ध्यान रहे कि कुछ साल पहले इस जोड़ी के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थीं। हालांकि अब दोनों अपनी—अपनी लाइफ में बहुत आगे बढ़ चुके हैं।
हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली बार मां बनने का अनुभव फैंस के साथ साझा किया था। इस मौके पर उनके पति सैफ अली खान भी उनके साथ थे। एक वीडियो शेयर कर करीना ने बताया था कि, "जिसे 9 महीने पेट में रखा उसे अपने पास महसूस करना एक अद्भुत एहसास होता है। ये बहुत ही रियल फीलिंग्स हैं। वहीं सैफ ने अपने पिता बनने के बारे में कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।"
वैसे, करीना इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बची हुई शूटिंग करने के लिए दिल्ली में सैफ अली खान और तैमूर के साथ हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के अलावा करीना कपूर करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में नज़र आएंगी।
फिलहाल, करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान बेटे तैमूर अली खान और अपने परिवार के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको करीना द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसे लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।