एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर को कुछ बच्चों के साथ तस्वीरें न क्लिक कराने पर बुरी तरह ट्रोल किया गया है। आइए आपको बताते हैं नेटिजंस ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की क्वीन हैं। कपूर सिस्टर्स का दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा रहा है। हालांकि पिछले कुछ सालों में करिश्मा की स्क्रीन उपस्थिति कम हो गई है, फिर भी हम 'बेबो' को अपनी अदाओं से हमारा दिल चुराते हुए देखते हैं। पर्सनल लाइफ में जहां करीना दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की एक बिंदास मां हैं। वहीं, करिश्मा कपूर बेटी समायरा कपूर और बेटे कियान राज कपूर की सिंगल मदर हैं।
न्यू ईयर वेकेशन से लौटने के बाद करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपने पापा रणधीर कपूर के घर गईं। अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते हुए हमें उनका एक वीडियो मिला। वायरल क्लिप में दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियां रणधीर के घर के बाहर खड़े होकर हाथ हिला रही थीं। करीना एक चेकर्ड शर्ट और ग्रे जींस में अच्छी दिख रही थीं और करिश्मा ने एक ढीले-ढाले सफेद को-ऑर्ड सेट का विकल्प चुना था। हालांकि, जैसे ही दो बच्चे तस्वीरें लेने के लिए दौड़ते हुए कपूर बहनों के पास आए, वैसे ही वह हाथ हिलाकर अंदर चली गईं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग करीना व करिश्मा को उनके अशिष्ट व्यवहार के लिए कोसने से नहीं कतरा रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने दो छोटे बच्चों का दिल तोड़ने के लिए उन्हें फटकार लगाई, वहीं अन्य लोग करिश्मा की बड़ी ड्रेस पर हंसने से खुद को रोक नहीं सके। एक यूजर ने कमेंट किया, “करिश्मा जैसे कुर्ता-पायजामा तो हमारे दादाजी पहनते थे।” एक अन्य ने लिखा, "बच्चों का दिल टूट गया, क्या समझती हो अपने आप को।"
करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ सबसे खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड में नए साल का स्वागत किया था। बर्फ में स्कीइंग से लेकर ग्लैमरस पार्टियों के लिए सजने तक, बेबो ने 2023 के पहले कुछ दिनों में एक धमाका किया था। अपने इंस्टा हैंडल से उन्होंने एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की थी। कुछ दिनों पहले, करीना कपूर ने स्विजरलैंड वेकेशन से फैमिली फोटो शेयर की थी, इसमें तैमूर और जेह लॉलीपॉप का स्वाद लेते दिख रहे थे। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, करीना और करिश्मा के इस व्यवहार पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।