एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी अचानक शादी के बाद मुंबई में एक इंटीमेट रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान उनकी पत्नी पॉपी जब्बल के लुक ने हमारा दिल जीत लिया। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।
दस साल तक डेटिंग करने के बाद टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने पॉपी जब्बल के साथ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया। ऐसा लग रहा था, जैसे कल की ही बात हो, जब करण और पॉपी ने एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहों की पुष्टि की थी। लेकिन पहाड़ी शादी से नवविवाहित जोड़े की तस्वीर ने सभी को हैरत में डाल दिया था। तभी से उनके फैंस कपल के वेडिंग रिसेप्शन की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी शादी की तरह यह भी बेहद कम लोगों के बीच ही संपन्न हुआ।
31 मई 2022 को करण ने अपनी शादी से एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की थी। तस्वीर में करण आइवरी कलर की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने हुए थे। दूसरी ओर उनकी दुल्हन पॉपी एक सफेद लहंगे में सबसे सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने बिना आस्तीन की चोली और सिर पर टिके हुए दुपट्टे के साथ जोड़ा था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "मई दिवस, मई दिवस! हमने आखिरकार इसे 31-5-2022 को किया।"
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहनी तीन हजार की टोपी, 8,000 रुपए के ब्लैक को-ऑर्ड ड्रेस में दिखीं खूबसूरत)
अब 14 जून 2022 को करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की शादी के आधिकारिक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टा हैंडल से कपल के रिसेप्शन से तस्वीरें साझा कीं। रिसेप्शन में दुल्हन पॉपी ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने एक अनोखे गोल्ड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और बेबी पिंक चूड़ा के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंने न्यूड मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें वह लुभावनी लग रही थीं। दूसरी ओर करण ने ग्रे कलर के टक्सीडो के साथ बेबी पिंक बो टाई और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर पहना था। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने 'बेबी किक्स' का वीडियो किया शेयर, बताया- किसकी तरह चाहती हैं अपना बच्चा)
5 जून 2022 को करण ने अपनी शादी के बाद एक विवाहित जोड़े के रूप में पहली तस्वीर साझा की थी। दोनों आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर गए थे। करण नीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, उनकी पत्नी पॉपी ने सफेद-धागे के वर्क की कढ़ाई के साथ अपने गुलाबी सूट से सभी का दिल चुरा लिया था।
इसके साथ, करण ने सभी को आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए एक हार्दिक नोट लिखा था। उन्होंने शादी के तामझाम के कारण उन लोगों से माफी भी मांगी थी, जिन्हें वह जवाब नहीं दे सके थे। उन्होंने लिखा था, "हर तरह से आशीर्वाद। संदेश, पोस्ट, कॉल, उपहार और इशारों के रूप में आपके सभी स्नेह के लिए हार्दिक आभार। क्षमा करें, यदि हम आप में से प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से जवाब देने में सक्षम नहीं हुए। हम जानते हैं कि, आपका प्यार हमारी रक्षा करता है, हमारा मार्गदर्शन करता है और हमें सशक्त बनाता है। धन्यवाद।"
(ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने 'शोले' के सेट पर हेमा मालिनी को हग करने के लिए खर्च किए थे 2000 रुपये, मजेदार है किस्सा)
फिलहाल, हमें करण और पॉपी के वेडिंग रिसेप्शन की और तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको सामने आई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।