हाल ही में, एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने सबसे अच्छे दोस्त करण वी ग्रोवर की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद' फेम टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) अपनी लेडीलव पॉपी जब्बल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी इंटीमेट शादी की घोषणा खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटो के साथ दी थी। अब अभिनेत्री शमा सिकंदर ने एक्टर की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के मशहूर अभिनेता करण पिछले 10 सालों से पॉपी को डेट कर रहे थे। दोनों एक कार पार्किंग क्षेत्र में मिले थे और बाद में वे फिर से कुछ आम दोस्तों के माध्यम से मिले और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। उनके परिवार भी उनके रिश्ते से वाकिफ हैं। वास्तव में, करण और पॉपी में काफी समानताएं हैं। अब इस कपल ने शादी कर ली है।
(ये भी पढ़ें- IAS टीना डाबी की दूसरी शादी: मेंहदी से लेकर थ्री टायर केक काटने तक की तस्वीरें आईं सामने)
शमा सिकंदर ने करण की शादी की तीन अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 जून 2022 को शेयर की हैं। एक तस्वीर में नया-नवेला जोड़ा करण-पॉपी और शमा व उनके पति जेम्स भी नजर आ रहे हैं। कपल जहां व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, येलो व व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ पर्पल पगड़ी में अमेरिकी जेम्स पंजाबी मुंडे लग रहे थे। शमा भी ग्रीन और पिंक कलर के शरारा सेट में बेहद प्यारी लग रही थीं।
इससे पहले, 31 मई 2022 को करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में करण आइवरी कलर की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने हुए थे। दूसरी ओर, उनकी दुल्हन पॉपी एक सफेद लहंगे में सबसे सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने बिना आस्तीन की चोली और सिर पर लिए हुए दुपट्टे के साथ जोड़ा था। पॉपी ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, ओवरसाइज़्ड मांग टीका के साथ स्टाइल किया था, जिसमें उनके सिर, बेबी पिंक चूड़ा और स्टेटमेंट कलीरे शामिल थे, इसमें टैसल, शेल और फूल थे। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, "मई दिवस, मई दिवस! हमने आखिरकार इसे 31-5-2022 को कर लिया।"
(ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस शमना कासिम ने दुबई के बिजनेसमैन संग की सगाई, मंगेतर संग शेयर कीं तस्वीरें)
फिलहाल, आपको उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।