फेमस टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के फेम एक्टर करण पटेल (Karan Patel) अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले उनका रिलेशन किन-किन एक्ट्रेस के साथ था? शायद नहीं, तो चलिए आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
फेमस टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर करण पटेल (Karan Patel) अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका शादी से पहले किस-किस एक्ट्रेस से अफेयर रहा था। शायद नहीं, तो चलिए आपको हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनके साथ करण पटेल रिलेशन में रहे थे।
टीवी सीरियल 'कुटुंब' में आने से पहले अमिता चांडेकर टॉप की मॉडल थी। करण से अमिता की मुलाकात 'कुटुंब' सीरियल में ही हुई थी, जो इस शो का हिस्सा थे। इसके तुरंत बाद दोनों की जोड़ी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब अमिता और करण ने 'नच बलिए-3' में एक जोड़े के रूप में भाग लिया। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में, जब करण से अमिता के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, "हम दोस्त थे और हम 'नच बलिए' के नियमों के अनुकूल थे। आप कह सकते हैं कि हम एक जोड़ा थे या आप कह सकते हैं कि हम कभी भी एक जोड़ी में नहीं थे। मैंने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया था। वहां हमारे पर कभी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का टैग नहीं था। हम वो दो लोग थे, जो अक्सर एक साथ बाहर घूमने जाते थे।"
वहीं, अब अमिता की शादी रितेश तिवारी के साथ हो चुकी है और वो अपना जीवन खुशी-खुशी बिता रहे हैं। वहीं, 4 फरवरी 2018 को कपल के घर एक बेटी ने भी जन्म लिया। (ये भी पढ़ें: इन 8 एक्ट्रेस के 'ओवरवेट' का हर कोई बनाता था मजाक, फिर टैलेंट के दम पर की हर किसी की बोलती बंद)
करण और पायल रोहतगी ने एक एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो, 'सर्वाइवर इंडिया' में भाग लिया था, जिसके बाद दोनों के एक साथ बाहर घूमने की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि, इस रिलेशन की खबरें जितनी जल्दी सामने आईं उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गई क्योंकि पायल ने करण पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। हालांकि, करण ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। अफवाहें तो यहां तक थी कि करण रात के करीब 2 बजे पायल के होटल गए और उनके कमरे का दरवाजा पीटते रहे।
इसके बाद पायल ने इस घटना को ट्विटर पर उठाया और उन्हें 'एक बलात्कारी' भी कहा था। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, जब करण से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, "ये सब बकवास है। मैं इस मुद्दे पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। इसके अलावा मुझे लगता है कि पायल को मनोरोग उपचार की जरुरत है।" वहीं, पायल अब एक रैसलर और एक्स 'बिग बॉस कंटेस्टेंट' संग्राम सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
इसी रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' की एक अन्य प्रतियोगी प्रियंका बस्सी के साथ भी करण के रिलेशन की खबरें सामने आई थी। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को अपना 'अच्छा दोस्त' बताते थे। लेकिन दोनों को अक्सर रात के समय एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता था। वहीं, शो खत्म होने के बाद करण और प्रियंका के बारे में बहुत कुछ देखा या सुना नहीं गया था।
इसके अलावा इसी शो में प्रियंका का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ भी जोड़ा गया था। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में करण पटेल ने बताया था, "मैं नहीं जानता कि इस तरह की बातें कौन फैला रहा है। प्रियंका सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं, वो इससे आगे कुछ नहीं हैं। अन्य प्रतियोगियों के साथ भी मेरा अच्छा तालमेल था।" (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)
दरअसल, 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट प्रत्युषा बनर्जी को लेकर चर्चा थी कि जब करण काम्या पंजाबी को प्यार भरी नजरों से देख रहे थे, उस वक्त प्रत्यूषा के दिल में भी करण के लिए प्यार जागा था। अफवाहें तो यहां तक थी कि काम्या ने प्रत्यूषा से इस पर सवाल किया था और फिर उन दोनों ने करण से इस पर लड़ाई भी की थी। हालांकि, जब इस बारे में प्रत्यूषा और काम्या दोनों से पूछा गया तो, दोनों ने ऐसी किसी भी अफवाह का खंडन किया था और उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा।
काम्या के करीबी सूत्र ने एक इंटरव्यू में कहा था, "काम्या पंजाबी का जीवन करण पटेल द्वारा सीमित नहीं है। करण ने जो किया और करेगा वो उसका काम है ना कि मेरा। अगर लोग धोखा देना चाहते हैं तो वे धोखा देंगे, लेकिन मेरे अनुसार करण और प्रत्यूषा के बीच कुछ नहीं था। मुझे लगता है कि एक मृत व्यक्ति इससे अधिक सम्मान का हकदार था।" यहां आपको बता दें कि प्रत्यूषा का 1 अप्रैल 2016 को निधन हो चुका है।
काम्या पंजाबी और करण अपने ब्रेकअप की खबरों से फैंस को हैरान करने से पहले एक स्थिर रिश्ते में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके ब्रेकअप के पीछे मुख्य कारण ये था कि करण की मां ने काम्या को तलाकशुदा और सिंगल मदर के रूप में स्वीकार नहीं किया था। अपने ब्रेकअप के कुछ महीनों के बाद ही करण ने अभिनेत्री अंकिता भार्गव से शादी कर ली।
काम्या के करीबी सूत्र ने बताया था, "वो (काम्या) अब भी उससे प्यार करती है क्योंकि वो उससे सच्चा प्यार करती है, लेकिन करण नही करता। वास्तव में, उसने कभी भी करण के अलावा किसी से भी इतना प्यार नहीं किया। वो करण के साथ अपनी पूरी जिंदगी की कल्पना कर रही थी। उसने अपना काम छोड़ दिया और फिर अचानक एक दिन सब खत्म हो गया।" (ये भी पढ़ें: किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं धीरूभाई अंबानी की बेटी 'दीप्ति', कुछ ऐसी है इनकी लव स्टोरी)
काम्या पंजाबी के साथ ब्रेकअप के बाद करण ने सीधे अपने सपनों की रानी के साथ घर बसाने की सोची। तभी उनकी जिंदगी में अंकिता भार्गव आईं। इस रिश्ते की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि न तो करण और न ही अंकिता ने पहले प्यार की पहल की थी। ये तो अभिनेता एली गोनी थे जिन्होंने करण और अंकिता को मिलवाया। दोनों ने डेटिंग नहीं की और सीधे शादी के पवित्र बंधन में बंधे।
जब करण से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि अंकिता ही उनकी सपनों की रानी हैं? तो उन्होंने कहा था, "दिल को किसी कारण की जरूरत नहीं है, ये मन है जिसे आश्वस्त करने की आवश्यकता है और हमारे मामले में दिल हमेशा राज करेगा।"
फिलहाल, करण और अंकिता की एक बेटी है जिसका नाम 'मेहर' है और दोनों अपनी बच्ची के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको करण की लव लाइफ के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।