एक्टर करण देओल को लेकर खबर आ रही है कि, उन्होंने सगाई कर ली है। आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) पर देओल फैमिली जमकर प्यार लुटाती आई है। इन दिनों वह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
करण देओल अपनी आगामी फिल्म 'अपने 2' में व्यस्त हैं, जिसमें वह अपने पिता सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। फिलहाल उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा हो रही है। उन्हें लेकर खबर है कि, करण देओल ने दृशा से सगाई कर ली है, जो मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं।
(ये भी पढ़ें- सोहेल खान पत्नी सीमा सचदेव से लेने वाले हैं तलाक, फैमिली कोर्ट में दी अर्जी)
बताया जा रहा है कि, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'करण और दृशा बचपन के दोस्त हैं। उनके सगाई करने की खबर सच नहीं है।”
बता दें कि, करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो जल्द ही अनिल शर्मा की फिल्म 'अपने 2' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आएंगे।
(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी का 41वां बर्थडे: पति डेनियल ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर लिखा रोमांटिक नोट)
फिलहाल, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।