हाल ही में, टीवी स्टार्स एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों ने अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' की अभिनेत्री एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और एक्टर कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) को पर्दे पर 'रावी' और 'शिवा' के रूप में खूब पसंद किया जाता है। दुनिया भर में इनके लाखों प्रशंसक हैं। हाल ही में, 'ई-टाइम्स' टीवी के साथ इंटरव्यू में दोनों को-एक्टर्स ने अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते को टैग देने के सवाल पर अपनी बात रखते हुए अभिनेता ने कहा कि, ''जब ऐसी कोई जरूरत लगेगी और अगर हमें लगता है कि, जरूरत है तो हम करेंगे, लेकिन तब तक मुझे नहीं लगता कि, हम किसी के प्रति जवाबदेह हैं।'' उन्होंने कहा कि, ''हम दोनों उस तरह से बहुत प्राइवेट लोग हैं और मैं यह सब उसी तरह रखना चाहूंगा।'' आगे वह कहते हैं कि, ''जब समय आता है या किसी चीज के बारे में बात करने का सही समय होता है, तभी उसके बारे में बात करके उसे दुनिया के सामने लाना चाहिए और तभी टैग भी देना चाहिए, लेकिन तब तक बस जियो और जीने दो।''
(ये भी पढ़ें: जब आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग किया था रैंप वॉक, प्यारा वीडियो आया सामने)
दूसरी तरफ एलिस कौशिक कहती हैं कि, ''मुझे नहीं लगता कि, किसी के भी सामने कोई टैग देने या शेयर करने से कुछ भी बदल जाएगा। जैसा कि, हम इतने लंबे पैराग्राफों में व्यक्त करते रहते हैं कि, हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं और वह मेरे लिए क्या मायने रखते हैं या मैं उनके लिए क्या हूं। हमें इससे ज्यादा क्या स्पष्टीकरण देना चाहिए? और क्यों देना चाहिए?''
'एक इंसान के रूप में एलिस के बारे में कंवर को क्या पसंद है?' इस पर अभिनेता ने कहा कि, ''एलिस एक बढ़िया इंसान हैं। अगर मैं किसी को पसंद नहीं करता, तो मैं पसंद नहीं करता, भले ही वह मेरी को-स्टार ही क्यों ना हो। लेकिन एलिस के साथ मैं लंबे समय तक नाराज नहीं रह सकता। हम तुरंत दोस्त नहीं बने थे, बल्कि हम दोनों ने अपना समय लिया था। दरअसल, वह सेट पर मुझसे ज्यादा दूसरे लोगों के ज्यादा करीब थीं। बहुत धीरे-धीरे हमारी दोस्ती डेवलप हुई और हम एक-दूसरे को जानने लग गए। साथ ही मैं इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं बनाता, क्योंकि मैं लोगों को समझ नहीं पाता हूं। एलिस कई मायनों में मुझसे बहुत मिलती-जुलती हैं, उनके भी इंडस्ट्री में बहुत सारे दोस्त नहीं हैं। मैं लोगों के लिए स्वीट नहीं हो सकता, क्योंकि उनसे कुछ पाने के लिए मैं दिखावा नहीं कर सकता। हालांकि, अगर मैं आपको पसंद करता हूं, तो आपको पता चल जाएगा, अगर मैं आपको पसंद नहीं करता हूं, तो आपको पता चल जाएगा।''
(ये भी पढ़ें: पुलकित सम्राट ने GF कृति खरबंदा संग शादी की योजना पर कहा- 'जब तक वे दोस्त हैं, चीजें सुलझ जाती हैं')
एलिस कहती हैं कि, ''एक अभिनेता के रूप में कंवर बहुत अच्छे हैं। मैं एक्टर के रूप में हमेशा उनकी प्रशंसा करती हूं। उनके भीतर हर सीन और रोल के लिए जुनून रहता है। चाहे रोल छोटा हो या बड़ा, वह काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। वो अपना बेस्ट देते हैं।'' कंवर बताते हैं कि, ''एलिस हमेशा एक एक्टर के रूप में सीखने के लिए तैयार रहती हैं। जैसे कई अभिनेता होते हैं, जो कुछ चीज नहीं जानते हैं, तो वे इसे छिपाने की कोशिश करते हैं और ऐसा दिखावा करते हैं कि, वह सब जानते हैं। हालांकि, एलिस इस बात को खुले तौर पर स्वीकार करती हैं और कहती हैं कि, कृपया मुझे सिखाएं। वह हर सीन के साथ ग्रो करना पसंद करती हैं। मैंने उन्हें शो में ग्रो करते हुए देखा है। अगर आप भी उनका पहला और हाल-फिलहाल का सीन देखें, तो आपको भी उनकी जबरदस्त ग्रोथ दिखाई देगी। एलिस मेरी अब तक की सबसे अच्छी को-एक्टर हैं। मैं उसके लिए गर्व और खुशी महसूस करता हूं।''
(ये भी पढ़ें: जब ईशा अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी और शाहरुख खान के बीच बताई थी समानता, स्पीच जीत लेगी दिल)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। तो इनके रिश्ते के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।