बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्विटर पर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उनकी मां ने एक दलित लड़की को गोद लेकर उसे अपनी बेटियों जितना प्यार दिया। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका वो ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव पर खुलकर अपनी राय रखी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस पर बहस देखने को मिली। इसी कड़ी में अब कंगना ने लगातार कई ट्वीट करके खुलासा किया है कि उनकी मां ने कैसे एक 'दलित' लड़की को अपनाया, जो उनके साथ ही घर में पली-बढ़ी थी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जाति धर्म पर हो रहे भेदभाव को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "प्रिय दोस्तों, मैं देखती हूं कि बहुत सारे लोग मुझे दलितों पर हो रहे अत्याचारों की खबरों को टैग करते हैं और कई ऐसे स्मार्ट लोगों को मैं देखती हूं, जो भारत को केवल न्यूज के माध्यम से जानते हैं। अपने जीवन और मेरी बहन 'राजू दी' की कहानी को दुल्हन की तस्वीर में साझा कर रही हूं। इस सीरीज को पढ़ें। मेरी मां की नई-नई शादी हुई थी, वो गांव में 'मनसा' नाम की एक दलित महिला की दुर्दशा से बहुत प्रभावित हुईं, जिनकी तीन बेटियां थीं, लेकिन उनकी आय का कोई स्रोत नहीं था। अपने ससुराल वालों की इच्छा के विरुद्ध उन्होंने उनकी 'राजकुमारी' नाम की सबसे छोटी बच्ची को गोद लिया। उसे स्कूल और फिर बाद में कॉलेज में पढ़ाया।" (ये भी पढ़ें: क्या नेहा कक्कड़ इस साल करने जा रही हैं शादी? इंस्टाग्राम पर दी ये हिंट)
कंगना ने अपने अगले ट्वीट में आगे बताया कि, "राजू दी हमारे साथ बड़ी हुईं और 21 साल की उम्र में उनकी शादी भूमि जीजू से हुई। वो चंडीगढ़ में रहते हैं, इस हफ्ते जब उनके बेटे भानु की शादी हुई। तब मुझे इस जोड़े की प्यारी तस्वीरें मिलीं, जिसमें मेरी मां ने कहा था कि मेरी लड़की ब्राह्मण है। इसे किसी भी न्यूज में कभी नहीं दिखाया जाएगा।"
फिर उन्होंने आगे लिखा, "दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को आप सभी मुझे टैग करते हैं। मैंने कभी अनुभव नहीं किया है, लेकिन मैं आपको मानती हूं, लेकिन जो मेरी मां ने किया, जब उसे मैं मॉर्डन इंडिया को ये शेयर करती हूं, तो आप मुझे झूठा कहते हैं? वैसे भी ये बच्चे एक साथ कितने अच्छे लगते हैं?" कृपया इन्हें आशीर्वाद दें।" (ये भी पढ़ें: क्या शाहिद कपूर के घर आने वाला है तीसरा नन्हा मेहमान? मीरा राजपूत ने फैंस के सवाल का दिया ये जवाब)
कंगना ने इस बात की भी जानकारी दी कि राजू दी उनके साथ कैसे रहेंगी। उन्होंने बताया कि वो उनके साथ खाना खाएंगी और वो अपनी बहन रंगोली के जैसे ही उनके साथ भी बेडरूम शेयर करेंगी। इस पर उन्होंने लिखा, "कुछ चीजों को स्पष्ट करते हुए पढ़ा जा सकता है जो पूरे गांव को पता है, इन तथ्यों की जांच की जा सकती है और इन लोगों के इंटरव्यू लिए जा सकते हैं, (1.) राजू दी हमारी बहन की तरह हमारे घर में रहती थी। (2.) उन्होंने रसोई में मां की मदद की और फिर बाद में राजू दी ने सभी को भोजन परोसा। (3.) कुछ रिश्तेदारों ने मां के कामों की निंदा की, लेकिन किसी ने राजू दी के सामने कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं दिखाई। (4.) मैं रंगोली को दीदी नहीं बोलती, लेकिन पापा ने ये सुनिश्चित किया कि हम राजू दीदी को 'दीदी' कहेंगे। रैंग्स (Rangs) और राजू दी ने बेडरूम शेयर किया। यहां मुझे मेरी उम्र और लड़की होने की वजह से बात करने की अनुमति नहीं है। ये वही भारत है जिसे मैं जानती हूं।"
राजू दी की मां के साथ उनकी एक तस्वीर के साथ अपनी ट्वीट श्रृंखला को शामिल करते हुए, कंगना ने लिखा, "राजू दी की मम्मी... मेरे पैतृक घर में, मैं और मौसा-मौसी के साथ। वो मेरे और घर के सभी बच्चों के लिए एक मां की तरह हैं और ये हमारे माता-पिता ने हमें सिखाया है। मैं इस भारत को क्रूर रूढ़िवादी भारत के रूप में प्रोत्साहित नहीं करना चाहती, जिसे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए दिखाते हैं।" (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के घर दिखा 'तैमूर' का मस्ती भरा अंदाज, गणपति पूजा के लिए इकट्ठा हुआ था परिवार)
फिलहाल, इन दिनों कंगना सुशांत केस में भी अपनी खुलकर राय रख रही हैं और इस कड़ी में वो कई वीडियो भी जारी कर चुकी हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।