बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी भाभी ऋतु के साथ मिलकर अपने मां-पापा का घर डेकोरेट किया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
हर इंसान अपने घर और फैमिली से सबसे ज्यादा क्लोज होता है। एक इंसान अपने घर आकर जहां सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करता है। तो वहीं, फैमिली के साथ बैठकर वह अपने सभी दुख भूल जाता है और सबसे ज्यादा खुशी भी महसूस करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी अपने परिवार से काफी क्लोज हैं। वह अक्सर अपने परिवार के लोगों को स्पेशल फील करवाने के लिए गिफ्ट्स देती रहती हैं। हाल ही में, अब कंगना रनौत ने अपनी भाभी ऋतु रनौत के साथ मिलकर अपने मां और पिता के मुंबई वाले घर को काफी खूबसूरती से डेकोरेट किया है, जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, कंगना रनौत ने अपनी प्यारी बहन रंगोली चंदेल का घर भी सजाया था, जिसकी तस्वीरें और एक वीडियो रंगोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। पहली तस्वीर में रंगोली के घर का हॉल नजर आ रहा है, जो काफी खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं, दूसरी तस्वीर कंस्ट्रक्शन के समय की है, जिसमें कंगना रनौत वर्कर्स को कुछ बताती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में रंगोली के घर की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें कंगना सोफे पर कूशन रखती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कंगना को पता चलता है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है तो, वह शर्माकर अपना चेहरा छुपा लेती हैं। इसे शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन में लिखा था, ‘जब कंगना ने मुझसे पूछा कि मैं घर का कैसा इंटीरियर चाहती हूं, तो मैंने कहा था कि मुझे पुरानी चीजे नहीं पसंद हैं। मैं चाहती हूं कि घर में नई चीजें लगे। लेकिन मैं बता दूं कि कंगना को पुरानी और विंटेज चीज ही पसंद आती है, ऐसे में ये काम उनके लिए मुश्किल था। लेकिन उन्होंने कई दिनों तक मेहनत करने के बाद ये कर दिखाया। ये सिर्फ घर नहीं है, स्वर्ग है। अभी दीवारों पर पेटिंग और हीटर लगने हैं। कोई मदद के लिए नहीं है, इसलिए कंगना खुद अपने हाथों से सब फिक्स कर रही हैं।’ (ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने अपनी सास तो आनंद आहूजा ने अपनी मां प्रिया आहूजा को विश किया बर्थडे, लिखा स्पेशल नोट)
आइए अब आपको कंगना के माता-पिता के घर की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने 28 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सबसे पहले अपने माता-पिता के घर की वो तस्वीरें शेयर की हैं, जो मेकओवर से पहले की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना के माता-पिता के घर की हर चीज काफी सिंपल और सोबर है, जिससे घर की सादगी साफ झलक रही है। पहली तस्वीर में कंगना के पैरेंट्स और भाई हॉल में लगे सोफे पर बैठे हुए हैं और दूसरी तस्वीर में उनके भाई लैपटॉप पर कुछ काम कर रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो घर के एक कोने की है, जिसमें डाइनिंग टेबल नजर आ रहा है। (ये भी पढ़ें: लाडली बहन इनाया संग मस्ती करती दिखीं सारा अली खान, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें)
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैंने और ऋतु ने मेरे माता-पिता के मुंबई वाले घर को बदलने का काम किया है। पहले और बाद की तस्वीरों को शेयर कर रही हूं। मेरे माता-पिता कैसे पसंद करते हैं और वह क्या चाहते हैं, इस पर उनके साथ मिलकर काम करना मजेदार था। आशा है कि यह उन लोगों को प्रेरित करता है जो घर की सजावट में रुचि रखते हैं।’ (ये भी पढ़ें: राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान')
इसके बाद कंगना ने इस घर के ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जो वाकई लाजवाब है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने अपनी भाभी ऋतु के साथ मिलकर इस घर की काया पलट दी है। वीडियो में घर का हॉल नजर आ रहा है, जो बेहद सुंदर है। इस हॉल में सुंदर ग्रे रंग का सोफा रखा है और उसके बाद प्रिंटेड बड़ी कुर्सी भी रखी है। साइड में ग्रे एंड व्हाइट रंग का एक छोटा सा डाइनिंग टेबल भी लगा है। इसके अलावा हॉल से अटैच एक बालकनी भी है, जिसे भी सजाया हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो के स्क्रीनशॉट्स...
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘ऋतु ने सॉफ्ट विक्टोरियन रंगों के साथ इसे और ज्यादा सुंदर बना दिया है। मेरे माता-पिता इस बात से बहुत खुश हैं कि घर की महिला ने कार्यभार संभाला है। आप किस शैली को पसंद करते हैं, मुझे बताओ।’
खैर! ये तो सच है कि, कंगना रनौत अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। वह अपने करीबी लोगों को खुश करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। तो आपको कंगना द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।