एक्ट्रेस कंगना रनौत आइवरी कलर का 'शरारा' सूट पहनकर ईद पार्टी में दिखाई दी थीं। आइए आपको उनके लुक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अपने बहुमुखी अभिनय कौशल के अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ज्यादातर अपने मुखर और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री का फैशन सेंस भी काफी यूनिक है। जब भी वह बाहर निकलती हैं, तो यह सुनिश्चित करती हैं कि, वह अपना सर्वश्रेष्ठ फैशन लुक आगे रखें।
चाहे वह उनका एथनिक आउटफिट हो या उनका हॉट लुक, कंगना रनौत जानती हैं कि, उन्हें कैसे खुद को खूबसूरती से तैयार करना है और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना है। 3 मई 2022 को कंगना ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में कदम रखा था और निश्चित रूप से वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सुर्खियों में छा गई थीं।
(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर कहा- 'वह मेरे हैं, मैं उनके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं')
3 मई 2022 को ईद पार्टी के लिए कंगना ने आइवरी कलर का खूबसूरत शरारा सूट पहना था, जिसमें वह बेहद अच्छी लग रही थीं। उनके आउटफिट में जॉर्जेट सूट में शरारा पैंट के साथ एक पेप्लम-कट कुर्ता और एक ऑर्गेना दुपट्टा था। इसके अलावा, इसके चारों ओर एक मिनिमल पेस्टल-ब्लू और गोल्डन धागे का काम हुआ था, जिसने सुंदरता को और भी अधिक बढ़ा दिया था।
कंगना ने अपने लुक को कुंदन और पर्ल ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। उन्होंने चोकर, एक जोड़ी बड़े डैंगलर्स और एक अंगूठी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शर्मीली आंखों और न्यूड पिंक लिप्स के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को बन में बांध रखा था।
(ये भी पढ़ें- सगाई टूटने के बाद एक फिर प्यार में पड़ीं एमी जैक्सन, इस ब्रिटिश एक्टर को कर रही हैं डेट)
'मणिकर्णिका' अभिनेत्री की ये ड्रेस डिजाइनर 'गोपी वैद' के कलेक्शन से थी। ज़ोहरा पेप्लम कुर्ता और शरारा सेट उनके 'Murrakesh' कलेक्शन से था। एक्ट्रेस की ड्रेस ने हमें उनकी ओर खींच लिया। इसलिए, हमने कुछ रिसर्च की और ड्रेस की कीमत का पता लगाया। खैर, कीमत निश्चित रूप से आपको दंग कर देगी, क्योंकि यह ड्रेस 48,999 रुपये की भारी कीमत पर आती है और यह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह पहली बार नहीं है, जब कंगना ने रानी वाइब्स दी हैं। इससे पहले, अपनी दोस्त अंकिता लोखंडे के संगीत समारोह में कंगना ने शिरकत की थी। उन्होंने इंडिगो कलर का लहंगा चोली पहना था और इसे बेल्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को भारी मांग टीका, बहुरंगी मोतियों वाली शीश पट्टी, गोल्डन स्टड की एक जोड़ी और एक अनोखे बेजवेल्ड नेकपीस के साथ एक्सेसराइज़ किया था।
(ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह संग विवाद पर कहा- 'यह सब नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ')
खैर, हमें कंगना का ग्रेसफुल ईद लुक काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।