एक्ट्रेस कंगना रनौत ने न्यू ईयर के मौके पर अपने भतीजे पृथ्वीराज चंदेल और उनके दोस्तों के संग डांस किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
साल 2021 का आगमन हो चुका है, आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का वेलकम किया। बाॅलीवुड सितारों की बात करें तो, जहां कुछ सेलेब्स नव वर्ष का स्वागत करने के लिए अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर गए, तो वहीं काफी सितारों ने अपनी फैमिली के साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इन्हीं सितारों में एक नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी है। कंगना ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ न्यू ईयर का वेलकम किया। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन के दौरान अपने भतीजे पृथ्वीराज चंदेल के साथ डांस भी किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज के काफी करीब हैं। पृथ्वी को अक्सर कंगना के साथ देखा जाता है। मौसी कंगना अपने छोटे भांजे पृथ्वीराज चंदेल पर प्यार की बारिश करती रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने छोटे भतीजे के साथ अपने विशेष और यादगार क्षणों को साझा करना पसंद करती है। पृथ्वी का भी अपनी मौसी से बेहद क्लोज बॉन्ड है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 1 जनवरी 2021 को रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रंगोली की बहन कंगना रनौत अपने भतीजे और उनके दोस्तों संग डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में 'कदी सडी गली पुल के भी आया करो जी' गाना बज रहा है। वीडियो में कंगना का मस्ती भरा अंदाज देखते ही बन रहा है।
इसके अलावा, रंगोली ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की और भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना उनके भाई अक्षत व भाभी ऋतु सांगवान और पृथ्वी के दोस्त लोग नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की मौसी और बुआ, जो अपने भांजे-भतीजे को करती हैं जान से भी ज्यादा प्यार)
रंगोली ने एक और बड़ा ही प्यारा वीडियो 2 जनवरी 2021 को साझा किया है। इस वीडियो में पृथ्वी, पार्टी के लिए अपनी मम्मी से अच्छे और नए कपडों की डिमांड करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनकी मम्मा कहती है कि, 'कपड़े अच्छे तो लग रहे हैं', तो इस पर पृथ्वी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'ये तो पुराने ही हैं।' रंगोली द्वारा शेयर किए गए इन वीडियोज और फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अगर कंगना रनौत और उनके भतीजे पृथ्वी की बाॅन्डिंग की बात करें तो, कई ऐसी तस्वीरें हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगी, जो उनके प्यार को बयां करने के लिए पर्याप्त हैं। जैसे-कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का आलीशान आशियाना जब जून 2020 में बनकर तैयार हुआ था तो, कंगना ने रंगोली के नए घर में अपने भतीजे पृथ्वी की एंट्री को भी यादगार बना दिया था। कंगना ने पृथ्वी का घर में स्वागत करने के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी। इस दिन को खास बनाते हुए कंगना ने हल्वे के प्रसाद की भी व्यवस्था कर रखी थी। रंगोली ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर करते हुए लिखा था, ''पृथ्वी की मासी किसी भी मौके को खास बनाने में माहिर हैं जब छोटा सा पृथ्वी पहली बार घर आया तो कंगना ने उनका स्वागत आरती, पूजा और हल्वे के साथ किया।''
फिलहाल, जब कभी कंगना के साथ उनके भतीजे के साथ तस्वीरें व वीडियो सामने आती है, फैंस उस पर जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। तो आपको अपने भतीजे और उनके दोस्तों के साथ कंगना का डांस काते हुए ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।