हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की है, साथ ही उनके ब्यूटी सीक्रेट से भी पर्दा उठाया है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) भले ही अभी फिल्मों में आने की कोई योजना नहीं बना रही हैं, लेकिन उनका एक बड़ा फैनबेस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहता है। बीते दिनों, न्यासा को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की पार्टी में देखा गया था और हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान था। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन के राज का खुलासा किया है।
दरअसल, 21 अक्टूबर 2022 को काजोल की बेटी न्यासा देवगन, भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं और उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी देखी जा सकती हैं, जबकि उनके दोस्त ऑरी (ओरहान अवात्रामणि) को आगे की सीट पर देखा गया था। जैसे ही न्यासा ने पैपराजी को देखा, वह खिलखिलाकर हंसने लगीं और अपने दोस्तों से बात करती नजर आईं। जैसे ही वीडियो सामने आया, नेटिज़न्स का एक वर्ग न्यासा को पहचानने में सक्षम नहीं था और उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान था, जिसका सबूत उनके कमेंट्स थे। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
'डीएनए' की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक साक्षात्कार में काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के हालिया ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह अपनी बेटी से ब्यूटी टिप्स लेना पसंद करती हैं। काजोल ने खुलासा किया कि न्यासा ब्यूटी हैक्स की एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा कि वह (न्यासा) उन्हें सप्ताह में तीन बार फेस मास्क लगाने के लिए कहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी अपने पिता अजय देवगन की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। उनके शब्दों में, "न्यासा इंटरनेट पर बहुत एक्टिव हैं, और वह ब्यूटी और हेल्थ के बारे में सब कुछ जानती हैं। वह सप्ताह में तीन बार फेस मास्क लगाती हैं और मुझे भी ऐसा करने की सलाह देती हैं। अपने पिता की तरह ही, न्यासा भी एक फिटनेस फ्रीक हैं।"
(जब शाहरुख खान की बेटी सुहाना संग ट्विनिंग करती दिखीं न्यासा देवगन, देखें खूबसूरत तस्वीरें)
वैसे, इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता है कि न्यासा देवगन फिटनेस के लिए काफी समर्पित हैं और वह रोजाना योग व कार्डियो करती हैं। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि न्यासा एक दिन में क्या खाती हैं, तो 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार किड खाली पेट 2-3 गिलास गर्म पानी पीती हैं और फिर उबले अंडे, ताजे फल और दलिया खाती हैं।
न्यासा पिछले काफी समय से अपने दोस्तों के साथ घूमने और यात्रा करने को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल, उनके फैंस उनके फिल्मों में आने का इंतजार कर रहे हैं। न्यासा फिल्मों में कब आएंगी, इस बारे में 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए काजोल ने कहा था, “मुझे लगता है कि न्यासा को अपना निर्णय खुद लेना होगा। जैसा मैंने कहा, मैं उन्हें इससे (फिल्मों) दूर नहीं धकेल रही हूं, यह कुछ ऐसा है जो वह अपने लिए करेंगी। वह 18 साल की हैं, वह मेच्योर हैं, यंग हैं। इसलिए उन्हें क्या करना है, इसका फैसला वह खुद लेंगी।''
फिलहाल, न्यासा के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर दिए गए काजोल के बयान पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।