बॉलीवुड के फेमस कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें न्यासा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल और चर्चित स्टारकिड्स के तौर पर पहचानी जाती हैं। न्यासा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि, न्यासा ने अपना इंस्टाग्राम अकांउट प्राइवेट कर रखा है, लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज बने हुए हैं। इन फैन पेजेस को देखकर न्यासा की फैन बेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
न्यासा देवगन फिलहाल सिंगापुर के एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। 2020 में महामारी की पहली लहर के बाद वो अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरा करने के लिए सिंगापुर वापस चली गई थीं। इस दौरान कुछ समय के लिए उनके साथ उनकी मां काजोल भी उनके साथ गई थीं। अपने स्टार माता-पिता की तरह न्यासा की भी महज 18 साल की उम्र में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल की लेटेस्ट फोटोज ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को दी हवा, दोस्तों संग निकलीं बाहर)
हाल ही में, न्यासा की उनकी फ्रेंड्स के साथ एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में न्यासा एक पार्टी में अपने दोस्तों के साथ पोज़ देती हुई दिख रही हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में उन्हें अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। न्यासा ने पार्टी के लिए रेड स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। इसके साथ विंग्ड लाइनर और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस तस्वीर में न्यासा बेहद गॉर्जियस और हॉट लग रही हैं। फैंस भी उनकी इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- जब मेले में खोए गए थे कपिल शर्मा, शो में अपनी मां से कहा- 'सोचो तुम्हारा कितना नुकसान होता')
न्यासा देवगन का फिलहाल बॉलीवुड में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। वह अपनी मां, काजोल और पिता अजय के साथ एक सुंदर बॉन्ड शेयर करती हैं। 20 अप्रैल 2021 को न्यासा के 18 साल के होने पर काजोल ने अपनी बेटी के स्पेशल डे पर उन्हें विश करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ काजोल ने पहली बार मां बनने का अपना अनुभव साझा किया था।
उन्होंने बताया था कि, न्यासा के जन्म के दौरान वह कितनी नर्वस थीं। उन्होंने लिखा था, "जब तुम पैदा होने वाली थी, तो मैं बहुत घबराई हुई थी। वो मेरे जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा थी और मेरे पास वो सभी डर और इमोशन्स थे, जो मैं एक साल से फील कर रही थी। जब तुम 10 साल की हो गई, तो मुझे एहसास हुआ कि, मैं कुछ समय के लिए तुम्हारी टीचर थी। इसके अलावा ज्यादातर समय मैं एक छात्रा थी, जो चीजों को करने के नए तरीके सीख रही थी और आज हम यहां हैं.. फाइनली मैं ये कह सकती हूं कि, मैं पास हो गई। तुम वो हो, जैसी महिलाओं को होना चाहिए, तो ऊंची उड़ान भरो मेरी डार्लिंग और अपनी चमक को किसी के लिए फीका मत पड़ने देना। मैं हमेशा तुम्हारे पीछे हूं। हैप्पी एडल्टहुड। तुम्हारे पास टूल्स हैं, तो अपनी पावर्स का अच्छे से इस्तेमाल करो।"
(ये भी पढ़ें- साक्षी धोनी ने प्रजय पटेल की शादी से माही संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेटी जीवा ने किया डांस)
फिलहाल, हमें न्यासा की ये ड्रेस और उनकी तस्वीर बेहद पसंद आई।वैसे, आपको ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।