हाल ही में, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के 4 महीने के होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों फिल्मों से दूर अपने बेटे नील किचलू (Neil Kitchlu) के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने लाडले संग एक अन्य तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने बेटे को लाड़-प्यार करती हुई नजर आ रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, काजल और गौतम ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद कपल ने साल 2022 में न्यू ईयर के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। काजल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इन्होंने नील किचलू रखा है। डिलीवरी के बाद से ही काजल फिल्मों से दूर हैं और अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- KBC 14: कंटेस्टेंट ने शो में किया ऐश्वर्या का जिक्र, देखिए अमिताभ बच्चन का मजेदार रिएक्शन)
काजल अग्रवाल ने 19 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे नील के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस को अपने बेटे को लाड़-प्यार करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर में नील का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन प्यारी मां को अपने बेटे के नन्हे-नन्हे हाथों को किस करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा है, ''4 महीने मुबारक हो मेरे जीवन के प्यार।'' इसी के साथ उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि, काजल और गौतम के बेटे नील 4 महीने के हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने ये प्यार भरी तस्वीर शेयर की है। उनके इस फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी तस्वीर।'' वहीं, अन्य यूजर्स ने लिखा है, ''बहुत क्यूट।'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख का बैग लिए आईं नजर, पति निक जोनस संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट)
काजल अग्रवाल के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति गौतम किचलू भी अपने पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। एक्ट्रेस ने कई बार इस बात को स्वीकार भी किया है कि, गौतम एक अच्छे पिता हैं। उन्होंने 'ई-टाइम्स' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपने पति और बेटे के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि, गौतम एक अच्छे पिता हैं और वो अच्छे से बेबी की देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा था, “गौतम एक अद्भुत पिता हैं। जब बच्चे की देखभाल करने की बात आती है, तो वह सक्रिय हो जाते हैं।”
(ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली ने 'BF' संग शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'मेरे प्रेमी को जन्मदिन मुबारक हो')
फिलहाल, आपको काजल की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।