हाल ही में, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के 6 मंथ बर्थडे पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, साथ ही अपने बेटे को 6 महीने के होने पर बधाई भी दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
साउथ फिल्मों में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने बेटे नील किचलू के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 19 अक्टूबर 2022 को नील 6 महीने के हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक लवली तस्वीर शेयर कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
पहले ये जान लीजिए कि काजल और गौतम किचलू ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद कपल ने साल 2022 में न्यू ईयर के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। काजल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इन्होंने नील किचलू रखा है।
19 अक्टूबर 2022 को काजल ने अपने बेटे के 6 महीने के पूरे होने पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें नील काफी क्यूट लग रहे हैं। फोटो में नील अपने नन्हे हाथ को माथे पर रखे नजर आ रहे हैं। उनकी प्यारी मुस्कुराहट फैंस का दिल जीत रही है। इस तस्वीर के साथ काजल ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पिछले 6 महीने कितनी तेजी से गुजरे हैं। मेरे जीवन में जो बदलाव आया है, मैं उस पर यकीन नहीं कर पाती हूं। मैं एक डरी हुई लड़की की तरह अपने सीने से बेटे को लगाए हुए सोच रही थी कि मैं एक मां के कर्तव्यों को कैसे पूरा करूंगी। बेशक, काम को संतुलित करना और अपने समय, ध्यान, प्यार व आपके लिए देखभाल के साथ मैं कभी समझौता नहीं करूंगी। मैंने कभी भी इन पलों का आनंद लेने की कल्पना नहीं की थी। बेबीडॉम!''
(ये भी पढ़ें- विशाल भारद्वाज ने मुंबई में खरीदा 19 करोड़ का आलीशान घर, बालकनी से दिखता है समंदर का नजारा)
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, ''अब आप फर्श पर लुढ़कते हैं, बाएं से दाएं, पेट और पीठ पर झूलते हैं-ऐसा लगता है कि बस एक रात भर ही हुई है। अब यह आपकी पहली सर्दी है, पहली बार सिर पर टक्कर लगी है, पहली बार पूल में, समुद्र और अब आपने खाना भी चखना शुरू कर दिया है। आपके डैडी और मैं मजाक में कहते हैं कि आप अगले सप्ताह कॉलेज जा रहे हैं, क्योंकि समय इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आपने उस असहाय नवजात को छोड़ दिया है, जो आप कुछ समय पहले थे। मैं इस बात से चकित हूं कि आप जीवन के प्रत्येक छोटे से क्षण को कैसे लेते हैं। जैसा कि वे (गौतम) कहते हैं, मेरे पास अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत काम है। आपको हैप्पी हाफ वे टू 1, माय लव, माय बेबी नील।''
(ये भी पढ़ें- फहमान खान में अपने पापा को देखती हैं सुंबुल तौकीर, एक्ट्रेस के पिता ने किया खुलासा)
इससे पहले, काजल अग्रवाल ने नील के 4 महीने के होने पर 19 अगस्त 2022 को अपने बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस को अपने बेटे को लाड़-प्यार करते हुए देखा जा सकता है। फोटो में प्यारी मां को अपने बेटे के नन्हे-नन्हे हाथों को किस करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा था, ''4 महीने मुबारक हो मेरे जीवन के प्यार।''
(ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला के 'आई लव यू' वीडियो को नेटिजंस ने ऋषभ पंत से जोड़ा, तो एक्ट्रेस ने दी सफाई)
फिलहाल, आपको काजल द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।