हाल ही में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बताया कि, कैसे उनके भांजे ईशान अपने होने वाले मौसेरे भाई के आगमन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक्ट्रेस एक काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) वर्तमान समय में अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को लगातार अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उनके भांजे ईशान अपने होने वाले मौसेरे भाई के आने की तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 1 जनवरी 2022 को काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी काजल की गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने 2022 के स्वागत के लिए काजल की एक तस्वीर साझा की थी और कैप्शन के अंत में गर्भवती महिला की इमोजी बनाई थी, जिसने उनकी गर्भावस्था की रिपोर्ट की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, "यहां आपको 2022 देख रहा है।"
(ये भी पढ़ें- नई मां देबिना बनर्जी ने बेटी को सुलाते हुए वीडियो किया शेयर, बंगाली लोरी सुनाती दिखीं एक्ट्रेस)
अब बात करते हैं काजल अग्रवाल के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में। दरअसल, 11 अप्रैल 2022 को काजल अग्रवाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बहन निशा अग्रवाल द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, काजल के भांजे ईशान आने वाले भाई के लिए रखे गए सामान की जांच कर रहे हैं। वो चटाई पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो पर निशा ने लिखा, "चलो हमारे बच्चे के आने से पहले आराम से परीक्षण करें।''
इससे पहले, 9 अप्रैल 2022 को काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जो उनके मैटरनिटी फोटोशूट का था। वीडियो की शुरुआत में काजल को पीले रंग की प्रिंटेड बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में वो पीच कलर के ट्यूल गाउन में दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के साथ शादी पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, वायरल वीडियो पर कहा- 'आप तो गए')
इससे पहले, 'ग्लोबल स्पा मैगज़ीन' के साथ बातचीत में काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताआ था, "गर्भावस्था पूरी तरह से एक अलग गेंद का खेल है। गर्भवती होने पर एक महिला के शरीर में बहुत कुछ होता है। मेरी पहली तिमाही बहुत कठिन थी, लेकिन ठीक है, मैंने इसमें बहुत सारे योग, पिलेट्स, पैदल चलना, स्वस्थ भोजन करना और खाने की इच्छा को शामिल किया है। साथ ही, मैं अपनी जीवन शैली के प्रति बहुत सचेत हूं और मुझे खुशी है कि, अब तक यह ठीक हो गया है।"
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट शीतल तिवारी ने गोद भराई रस्म की तस्वीरें कीं शेयर, पिंक ड्रेस में बेबी ग्लो है बेमिसाल)
फिलहाल, हम काजल के मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।