टीवी एक्टर कैफ अली ने हाल ही में, न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट तंजीना खान के साथ शादी रचाई। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।
टीवी अभिनेता कैफ अली (Kaif Ali) 29 जनवरी 2022 को ढाका में आयोजित एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट और इंटरप्रेन्योर तंजीना खान (Tanjina Khan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, कैफ अली एक मॉडल, अभिनेता और फिटनेस फ्रीक हैं, जोकि मुख्य तौर से टीवी और सिनेमा में सक्रिय हैं। कैफ की सिनेमाघरों में हिट होने वाली साल 2015 में आई फिल्म 'निडर- द फियरलेस' थी। कैफ अली ने टीवी के पॉपुलर शो 'जोधा अकबर' में 'अब्दुल रहीम खान' की भूमिका निभाया था।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की 5 सबसे महंगी संपत्तियां: 650 करोड़ की खिलौना कंपनी और 100 करोड़ का घर भी है शामिल)
अब आइए आपको एक्टर की शादी की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 29 जनवरी 2022 को कैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सीक्रेट शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के लिए जहां दूल्हे कैफ अली खान को डिजाइनर कुनाल वर्मा के कपड़ों में देखा गया, जबकि न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट दुल्हन तंजीना खान ढाका (बांग्लादेश) के स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए 13 पाउंड यानी करीब 15 किलो के ब्राइडल आउटफिट में नजर आईं। इस ब्राइडल आउटफिट को 20 कारीगरों द्वारा शिल्प कौशल के साथ हाथ से बनाया गया था। यहां देखें शादी की तस्वीर।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख से जुड़े अनसुने राज: पत्रकार को धमकी देने से चांद पर जमीन तक, जानें एक्टर के बारे में सबकुछ)
कैफ अली ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी की भी दो तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। इनमें मैरून और व्हाइट कलर की शेरवानी में कैफ अली काफी जच रहे हैं। तो वहीं, पिंक कलर के लहंगे के साथ येलो दुपट्टे में तंजीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखें फोटोज।
फिलहाल, हम कपल को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनके वेडिंग आउटफिट कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।