हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बेटे जेह की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दो सुपर क्यूट बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (Jahangir Ali Khan) की मां हैं। वो अक्सर अपने दोनों बेटों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने छोटे लाडले जेह की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, जेह अली खान का जन्म 21 फरवरी 2022 को मुंबई में हुआ था। जेह को जहांगीर के नाम से भी जाना जाता है। उनकी एक झलक देखने को फैंस बेताब रहते हैं। करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर भी अपने भाई जेह के बेहद करीब हैं। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर मोस्ट पॉपुलर स्टार किड हैं।
(ये भी पढ़ें- राघव जुयाल के भाई यशस्वी ने की IPS रचिता ज्वेल संग सगाई, डांसर ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)
अब बात करते हैं जेह की लेटेस्ट तस्वीर की, जिसे उनकी मां करीना कपूर खान ने 12 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में हम जेह को पेंटिग करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, इस फोटो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनके हाथ में एक छोटा ब्रश दिख रहा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, करीना के छोटे नवाब रंग भरने में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इस कलरफुल फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरा बेटा।'
इससे पहले करीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर जेह के साथ अपनी वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बीच पर नजर आ रही थीं। इस दौरान नन्हें जेह उनकी गोद में बैठे हुए थे। इस फोटो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''स्प्रिंग ब्रेक 2022''। यहां देखिए वो तस्वीर।
(ये भी पढ़ें- मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव गुप्ता पर लगाए कई आरोप, अब आया एक्स देवर गौतम का रिएक्शन)
इसके अलावा, करीना कपूर खान ने होली पर भी अपने छोटे बेटे जेह के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें जेह बीच पर मिट्टी में खेलते हुए दिख रहे थे। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''होली पर हम रेत के महल बना रहे हैं। होली की शुभकामनाएं।''
(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी की बिटिया रानी लेटेस्ट फोटो में दिखीं वॉटर बेबी की तरह, प्यारी मां ने लिखा खास नोट)
फिलहाल, हमें तो करीना और जेह का बॉन्ड बेहद प्यारा लगा। वैसे, आपको इनकी लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।