टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका नया वीडियो।
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अली गोनी (Aly Goni) को इंडस्ट्री की प्यारी जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के घर में साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में जैस्मिन ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। आइये आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
कुछ समय पहले, अली का 31वां जन्मदिन मनाने के लिए दोनों लंदन गए थे। हालांकि, अपनी छुट्टियां मनाकर ये कपल मुंबई लौट आया है, लेकिन वहां की तस्वीरें और वीडियोज दोनों लगातार शेयर कर रहे हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- स्मार्ट जोड़ी: राहुल महाजन ने बताया उन्होंने पत्नी नताल्या संग क्यों की थी गुपचुप शादी)
7 मार्च 2022 को जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अली के साथ एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये दोनों ‘लुटकर भी सजाऊंगा' पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'बीइंग फिल्मी'।
इनके इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। जहां, जैस्मिन मिडी और लेगिंग्स में नजर आ रही हैं। वहीं, अली ओवरकोट और ब्लैक जीन्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने 'मन्नत' से भाई अबराम के साथ चिल करने की झलक की शेयर, दिखी खूबसूरत बालकनी)
इससे पहले, 25 फरवरी 2022 को जैस्मिन ने अली को उनके 31वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। एक्ट्रेस ने लिखा था, “इस तरह मैं आपको हमेशा पकड़कर रखना चाहती हूं मेरे चमकते सितारे। आप मेरे चमत्कार हैं, जिसका मैंने हमेशा धैर्य के साथ इंतजार किया है। मेरे बहुमूल्य इनाम, जिसे मैं कभी भी जाने नहीं दूंगी।” इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें ये कपल एक-दूसरे के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहा था।
इनकी लव स्टोरी की बात करें तो, अली गोनी और जैस्मिन की पहली मुलाकात स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ पर हुई थी। यहीं से दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए थे। हालांकि, तब तक ये सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन ‘बिग बॉस 14’ में साथ रहने के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार का एहसास हुआ था, जिसके बाद दोनों ने दुनिया के सामने अपना रिश्ता एक्सेप्ट किया था।
(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन से की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन)
फिलहाल, हमें इनकी जोड़ी बेहद प्यारी लगती है। वैसे, आपको इनका नया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।