हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर ने अपने सपनों के घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं।
टेलीविजन एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जन्नत ने सीरियल 'दिल मिल गए', 'काशी - अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा', 'फुलवा', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' जैसे कई हिट शोज में काम किया है।
यही नहीं एक्ट्रेस साल 2018 की बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सपनों के घर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फिलहाल अभी तैयार हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिला से हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो)
दरअसल, 14 सितंबर 2022 को जन्नत जुबैर रहमानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने सपनों के घर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यह तस्वीरें घर के निर्माण स्थल से ली गई थीं, जिनमें एक्ट्रेस को अपने पिता जुबैर अहमद रहमानी और भाई अयान जुबैर के साथ अपने 'फ्यूचर होम' की ओर देखते हुए खड़े देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ जन्नत ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "क्योंकि सपने सच होते हैं, सपनों के घर की कहानी जिसे सुनकर बड़ी हुई हूं, आखिरकार मेरी आंखों के सामने है।"
(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा शादी के 8 साल बने पैरेंट्स, बयां की खुशी)
पिछले महीने 29 अगस्त 2022 को अभिनेत्री ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था और उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े अपने दोस्तों के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी भी आयोजित की थी। इसके अलावा, एक्ट्रेस की गेस्ट लिस्ट में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख उर्फ 'मिस्टर फैजू' भी शामिल हुए थे। इसी के साथ एक्ट्रेस के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और रुबीना दिलैक से लेकर शिवांगी जोशी तक, सभी ए-लिस्टेड टेली सेलेब्स मौजूद थे, जिसकी कुछ तस्वीरें जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।
इससे पहले, 'पिंकविला' के साथ एक इंटरव्यू में जन्नत ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह उनके अच्छे दोस्त हैं और फैजल जब उनके आस-पास रहते हैं, तो वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने बताया था, "मैं फैजू को शुरू से जानती हूं और किसी को इतने टाइम से जानने का एहसास आपको सुरक्षित महसूस करवाता है। वह केवल मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।''
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना को मिली खराब बर्ताव को सुधारने की सलाह, कई बार हो चुकी हैं ट्रोल)
खैर, हमें इस बात की बहुत खुशी है कि जन्नत का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। आपको एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।