टीवी एक्टर नकुल मेहता की वाइफ जानकी पारेख ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे सूफी के नाम का गोल्ड पेंडेंट पहने नजर आ रही हैं।
‘इश्कबाज’ और ‘प्यार का दर्द है’ जैसे सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुके एक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) और उनकी वाइफ जानकी पारेख (Jankee Parekh) जब से पेरेंट्स बने हैं, तभी से अपने बेबी बॉय सूफी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों आए दिन अपने बेबी बॉय के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, जानकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे सूफी के नाम का पेंडेंट पहने हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, जानकी पारेख ने अपने लविंग हसबैंड नकुल मेहता के साथ मिलकर पिछले साल नवंबर महीने में अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज फैंस को दी थी। इसके ठीक तीन महीने बाद यानी 3 फरवरी 2021 को जानकी ने एक ‘बेबी बॉय’ को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने 'सूफी' रखा है। दोनों इन दिनों अपने बेबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- बेटे-मां के निधन से टूट गए हैं निक्की तंबोली के पिता दिगंबर, एक्ट्रेस ने पापा के लिए लिखा भावुक नोट)
अब आइए आपको दिखाते हैं जानकी का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, जानकी पारेख ने 5 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जानकी अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान जानकी अपने बेबी बॉय सूफी के लिए गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे वीडियो में सूफी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, इस दौरान जिसने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो है जानकी का गोल्ड पेंडेंट, जिसे उन्होंने अपने गले में पहन रखा है। ये पेंडेंट उनके बेटे सूफी के नाम का है, जो काफी खूबसूरत है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए जानकी पारेख ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘सूफी के लिए गाने। लिविंग रूम एडिशन। फीट @babysufim। ‘द् साउंड ऑफ म्यूजिक’ से मेरे फेवरेट गाने से सूफी को इंट्रोड्यूस करा रही हूं। Do-re-me. मुझे इस गाने को बचपन में गाते हुए बहुत अच्छा लगता था। जब वह थोड़ा और बड़ा हो जाएगा, तो मैं उसे इस एपिक म्यूजिकल को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं। #sufiandmaa #firsttimemom #songsforsufi।’
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने अपने नाना के लिए बनाया डोसा, एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो)
3 मई 2021 को नकुल मेहता और जानकी पारेख के लाडले बेटे सूफी तीन महीने के पूरे हुए थे। इस खास मौके पर जानकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनके बेटे सूफी के जन्म के समय की हैं। इन दोनों तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, नकुल अपनी वाइफ जानकी के साथ अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जानकी ने कैप्शन में लिखा था, ‘90 दिन की ये मेमोरी। अपने अस्पताल के कमरे में नकुल के साथ कुछ स्पेशल मोमेंट्स को जीना, एक घंटे पहले मुझे ओटी में ले जाया गया था, जहां हम अपने जीवन के प्यार से मिले थे। हैप्पी तीन महीने मेरे बेटे।’
इससे पहले, जानकी पारेख ने 1 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी डिलीवरी के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में जानकी अपने पति नकुल और न्यू बॉर्न बेबी सूफी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान जानकी अपने बेबी को देख रही हैं और नकुल कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर में कपल के बेबी की हल्की झलक भी दिखाई दे रही है। दूसरी फोटो एक वीडियो कॉल के एक स्क्रीनशॉट की है, जिसमें कपल के पेरेंट्स नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो जानकी के सिजेरियन डिलीवरी के समय की है। इस दौरान एक्टर अपनी वाइफ का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली को पति अश्विन और बेटे ने दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि जानकी अपने लाडले बेटे सूफी से बहुत प्यार करती हैं। तो आपको जानकी का सूफी के नाम का पेंडेंट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।