हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए देखते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर अपने ट्रेडिशनल से लेकर बोल्ड लुक तक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने खास दोस्त अक्षत राजन (Akshat Rajan) के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद एक बार फिर से दोनों के रिलेशनशिप पर अफवाहें तेज हो गई हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीर।
पहले अक्षत राजन के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं। अक्षत मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन अभिजीत राजन के बेटे हैं। अक्षत बचपन से ही दिमागदार इंसान रहे हैं। अपने स्कूली दिनों में वो अध्यक्ष के पद पर थे। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में ‘TEDx’ को लॉन्च किया, जो एक गैर लाभकारी संगठन है और लोगों के बीच शिक्षा के प्रसार का काम करता है।
(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ के निधन से दुखी शहनाज जल्द वापसी करने की कर रहीं तैयारी, सिड की मां रीता दे रहीं साथ)
अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, 15 सितंबर 2021 को अक्षत अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अक्षत संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस को अक्षत का एक हाथ पकड़े हुए उन्हें साइड हग करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जान्हवी व्हाइट जैकेट में काफी स्टनिंग लग रही हैं, वहीं अक्षत ऑल डेनिम लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘दुनिया के सबसे बेस्ट इंसान को हैप्पी बर्थडे। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’
फिल्म ‘धड़क’ से पहले जान्हवी कपूर का नाम अक्षत के साथ जोड़ा जाता था। माना जाता है कि, दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन जब जान्हवी का नाम उनके को-स्टार ईशान खट्टर के साथ जुड़ा, तो अक्षत संग एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के अफेयर की अफवाहें साल 2016 में सामने आई थीं।
(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को भूली नहीं हैं अंकिता लोखंडे, कहा- 'वह मेरे लिए मानव की तरह हैं')
हालांकि, जान्हवी कपूर ने हमेशा अक्षत संग अपने रिश्ते को महज दोस्ती का नाम दिया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि, अक्षत उनके बचपन के बेस्ट फ्रेंड हैं। उन्होंने कहा था कि, अक्षत पैपराजी की वजह से उनके साथ घूमने से डरते थे।
(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने बेटी रेनी संग बॉन्डिंग के बारे में की बात, एक्ट्रेस ने पेरेंटहुड पर रखी अपनी राय)
खैर, जान्हवी कपूर, अक्षत के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं, ये तो वही जानती हैं। लेकिन उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर से उनके बीच के रिश्ते की गहराई साफ नजर आ रही है। वैसे, आपको उनकी ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।