एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी बहन ख़ुशी कपूर के अभिनय की शुरुआत पर अपनी एक्साइटमेंट साझा की है। उन्होंने खुशी को लेकर भविष्य में होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की है। आइए बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनकी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) महान अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटियां हैं। साल 2018 में जब श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली थी, तब से उनकी बड़ी बेटी जान्हवी घर की मुख्य महिला बन गई हैं। वह न केवल अपने पिता की अच्छी देखभाल करती हैं, बल्कि अपनी बहन खुशी कपूर के साथ भी एक मधुर संबंध साझा करती हैं। इसकी झलक अक्सर उनके सोशल मीडिया फीड पर दिखाई देती है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि, जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं। हाल ही में, 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि, वह खुशी की पहली बॉलीवुड फिल्म 'द आर्चीज' के लिए कितनी रोमांचित हैं। जान्हवी ने कहा कि, वह एक बार उनके आउटडोर शूट पर गई थीं और वहां की ऊर्जा को देखकर खुश थीं। उनके अनुसार, वे दिल से कुछ बना रहे हैं और इसे लोग प्यार करने वाले हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, सुहाना खान, खुशी, अगस्त्य नंदा और अन्य बच्चे सभी बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती हैं। बता दें कि, 'द आर्चीज' लोकप्रिय कॉमिक का हिंदी रूपांतरण है, जिसमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और कई अन्य लोग अभिनय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- करण जौहर ने सामंथा से शादी-तलाक को लेकर किया सवाल, तो एक्ट्रेस ने की बोलती बंद, देखें टीजर)
आगे जान्हवी ने यह भी कहा कि, उन्होंने अपनी बहन को अथक परिश्रम करते देखा है। उन्होंने खुशी को इस भूमिका के लिए ऑडिशन देने की याद दिलाई और कहा कि, वह इसे कितनी लगन के साथ हासिल करना चाहती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि, वह अपनी छोटी बहन के लिए बहुत खुश हैं और उम्मीद करती हैं कि, सब अच्छा होगा। जान्हवी ने यह भी कहा कि, ''अगर कोई उनके बारे में कुछ भी बुरा कहता है, तो मैं इन ट्रोलर्स से पंगा लेने वाली हूं। मैं कसम खाती हूं, मैं उनसे नफरत करती हूं।''
वहीं, 'नवभारत टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी से जब पूछा गया कि, आपकी बहन खुशी भी अभिनय के क्षेत्र में आ रही हैं, तो आपने उन्हें कुछ टिप्स दिए? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ''खुशी मेरे से ज्यादा समझदार है। उसे किसी भी सलाह की जरूरत नहीं है।''
(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन भाभी चारु को कर रहीं सपोर्ट! राजीव ने दी प्रतिक्रिया, बहन के अफेयर पर भी की बात)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी अगली बार 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी। फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनकी झोली में 'बवाल', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'मिली' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्में हैं।
फिलहाल, जान्हवी और खुशी की बॉन्डिंग आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।