Janhvi Kapoor रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग हुईं स्पॉट, नेटिजंस ने कहा- 'कितनों को डेट करेगी'

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक ही कार में करण जौहर के घर से निकलते देखा गया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 31, 2023 | 13:46:04 IST

Janhvi Kapoor Troll: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जाता है कि यह दोनों डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन पिछले साल एक साथ मालदीव की छुट्टियां बिताने के बाद भी अभी तक उन्होंने इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में, दोनों को पैपराजी ने देखा, जब वे 30 जनवरी 2023 की रात को करण जौहर के घर पर आयोजित पार्टी से एक साथ एक कार में निकल रहे थे।

ADVT
ADVT

जान्हवी कपूर रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग हुईं स्पॉट

पैपराजी द्वारा स्पॉट किए जाने के बाद जान्हवी मुस्कुराते हुए शरमाती दिखींं। उन्हें करण जौहर के घर में पार्टी में शामिल होने के बाद शिखर के साथ बातचीत के दौरान कैमरे में कैद किया गया। जैसे ही इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया, कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। जान्हवी और शिखर के एक पैपराजी वीडियो को कैप्शन दिया गया था, "#Janhvikapoor बॉयफ्रेंड के साथ #Shikharpahariya बांद्रा में #KaranJohar के घर पर स्पॉट हुईं।" 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस दौरान जान्हवी ने बेज कोट के साथ ब्राउन मिनी ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और एक ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हूप इयररिंग्स पहने थे। शिखर ने ब्लू जींस के साथ फुल स्लीव्स का स्वेटर पहना था। दोनों को कार में बातचीत करते हुए देखा गया और पैपराजी ने उन्हें कैद कर लिया। शिखर ने पैपराजी से उनका रास्ता नहीं रोकने को कहा। फिर जान्हवी उनके साथ बात करते हुए शरमा गईं और मुस्कुराती नजर आईं। जान्हवी ने अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटोग्राफर्स का हाथ हिलाकर ​अभिवादन ​किया।

ADVT.
ADVT.

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "विरल ने सार्वजनिक रूप से जान्हवी का बॉयफ्रेंड घोषित किया है, भले ही जान्हवी ने कभी कुछ नहीं बताया।" एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, 'उन्हें शर्म आ रही थी।' वहीं, कुछ लोगों ने जान्हवी को ट्रोल भी किया। एक ने लिखा, "टाइमपास बॉयफ्रेंड।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनों को डेट करेगी?"

ADVT.
ADVT.

जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया का रिलेशनशिप

हाल ही में, इस कपल को प्रोड्यूसर-स्टाइलिस्ट रिया कपूर के घर से एक साथ कार में निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने दिसंबर 2022 में दिल्ली में एक साथ एक कार्यक्रम में भी भाग लिया था। दोनों को मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में भी साथ देखा गया था। शिखर अक्सर जान्हवी की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर कमेंट करते हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने कथित तौर पर पहले जान्हवी को डेट किया था, लेकिन दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, अब खबर है कि दोनों एक बार फिर से​ रिश्ते में आ गए हैं।

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। उउनके आगामी प्रोजेक्ट में राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है। वह फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। जब बोनी कपूर ने इशारे में कर दी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात