एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी मां व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Shridevi) ने 24 फरवरी 2018 को अपने परिवार और फैंस को पीछे छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो बेशक आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी शानदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा अमर रहेंगी। आज यानी 13 अगस्त 2021 को श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर श्रीदेवी की लाडली बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी मां को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले आप ये जान लीजिए कि, 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म का नाम ‘थुनाईवन’ था। इसके बाद श्रीदेवी ने कई साउथ फिल्मों में काम किया था। इस दौरान एक्ट्रेस को कई अवॉर्ड्स के जरिए सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी ने 1979 में फिल्म ‘सोलवा सावन’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट जितेंद्र नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘आग और शोला’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।
(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर का श्रीदेवी संग अनदेखा वीडियो आया सामने, शादी में हाथ थामे दिखी मां-बेटी की जोड़ी)
आइए अब आपको जान्हवी का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने 13 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस का उनकी मां श्रीदेवी संग प्यारा रिश्ता साफ झलक रहा है। ये तस्वीर जान्हवी के बचपन की है, जिसमें देखा जा सकता है कि, श्रीदेवी ने अपनी बेटी जान्हवी को पीछे से हग किया हुआ है। इस दौरान मां-बेटी के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर पर फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के लिए राम गोपाल वर्मा का प्यार, 6 घटनाओं से साबित हुआ था एक्ट्रेस के लिए 'RGV' का जुनून)
इस तस्वीर के साथ जान्हवी कपूर ने एक प्यारा कैप्शन दिया है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि, वह अपनी मां को बेहद याद करती हैं। जान्हवी ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको याद करती हूं। सब कुछ आपके लिए है, हमेशा और हर दिन। मैं आपको प्यार करती हूं।’ इसके साथ जान्हवी ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।
(ये भी पढ़ें: जब श्रीदेवी के प्यार में 'पागल' होकर बोनी कपूर ने छोड़ दिया था पहली पत्नी और बच्चों का साथ)
जान्हवी कपूर हर स्पेशल मोमेंट पर अपनी मां को याद करती नजर आती हैं। इससे पहले, 9 मई 2021 को ‘मदर्स डे’ के मौके पर जान्हवी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी संग बचपन से लेकर टीनएज तक के अपने खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाई थी। इन अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी ने सिर्फ 'मेरी मम्मा' लिखा था।
24 फरवरी 2021 को अपनी मां श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर जान्हवी कपूर ने एक लेटर शेयर किया था, जिसे एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए अपने हाथों से लिखा था। इसमें जान्हवी ने लिखा था, ‘आई लव यू माय लब्बू, आप दुनिया की बेस्ट बेबी हो।’ इस लेटर को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा था, ‘मिस यू।’
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को बेहद याद करती हैं। तो आपको मां-बेटी की ये खूबसूरत तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।