हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी महंगी साड़ी ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया था कि, उनमें उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी की झलक है। तभी से जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा में खुद को बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रही हैं।
इस बात में कोई दो-राय नहीं है कि, जान्हवी कपूर बॉलीवुड डीवा हैं और उनके सार्टोरियल फैशन चॉइसेस हर किसी को दीवाना बना देते हैं। जिम वियर से लेकर पार्टी और ट्रेडिशनल फंक्शन तक, जान्हवी कपूर ने अपने हर लुक से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में, एक्ट्रेस को साड़ी अवतार में देखा गया, जिसमें उनकी सुंदरता पर उनके पिता बोनी कपूर भी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए।
(ये भी पढ़ें- क्या केएल राहुल से जल्द शादी करेंगी अथिया शेट्टी! भाई अहान शेट्टी ने कहा- 'अभी सगाई भी नहीं हुई')
3 मई 2022 को जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर कई सितारों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की, लेकिन हमारा ध्यान उनके पिता बोनी के कमेंट ने खींचा। बोनी ने अपनी बेटी जान्हवी की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा, “अति सुंदर”।
जान्हवी कपूर के लुक की बात करें तो, उन्होंने मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर फूलों का प्रिंट और किनारे पर एक पतला येलो बॉर्डर है। जान्हवी ने अपने लुक को चांदबालियों और खुले बालों से पूरा किया है। मोटे आईलाइर स्ट्रॉक, ब्लश किए हुए गाल और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट टच दिया है। अपने ओवरऑल लुक में वाकई वह फैशन गोल्स दे रही हैं।
जान्हवी कपूर की साड़ी काफी खूबसूरत है, इसलिए हमने इस बारे में थोड़ी रिसर्च की। उनकी ये साड़ी फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से है, जो उनके ऑफिशियल साइट पर मौजूद है। उनकी ये ‘मैजिक मैग्पाइज’ साड़ी सेट 972 डॉलर यानी 74,232.13 रुपए की भारी कीमत के साथ आती है।
(ये भी पढ़ें- अशनूर कौर ने 18वें जन्मदिन पर खरीदी 45 लाख रुपये की लग्जरी कार, देखें तस्वीरें)
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस को इतने महंगे लुक को अपनाते हुए देखा गया था। इससे पहले, एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया सिल्क और ऑर्गेना लहंगा पहने देखा गया था, जिसकी कीमत 4,38,500 रुपए थी। जाह्नवी कपूर ने अपने भारी कढ़ाई वाले लहंगे को स्टेटमेंट चोकर के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने गोल्डन शिमर आई और न्यूड लिप कलर के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।
(ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने BF यश कुमार संग लिए सात फेरे, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने)
फिलहाल, इसमें कोई दो-राय नहीं है कि, जान्हवी कपूर एक फैशनिस्टा हैं। वैसे, आपको उनका लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।