हाल ही में, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भाई दूज सेलिब्रेट करने के लिए अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना था। आइए आपको दिखाते हैं।
एक समय था, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर के बीच बातचीत नहीं होती थी, लेकिन जाह्नवी कपूर की मां व एक्ट्रेस श्रीदेवी के इस दुनिया से जाने के बाद से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हो गए हैं। अब दोनों भाई-बहन हर फंक्शन और त्योहार में एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में, जाह्नवी को भाई दूज के खास मौके पर अर्जुन कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत सूट पहना हुआ था।
(ये भी पढ़ें : अर्सलान गोनी ने GF सुजैन खान को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर किया क्यूट वीडियो)
दरअसल, 26 अक्टूबर 2022 को जाह्नवी पीले रंग के फ्लोरल अनारकली सूट में अर्जुन कपूर के घर पहुंची थीं, ताकि वह अपने भाई के साथ भाई दूज सेलिब्रेट कर सकें। इस दौरान जाह्नवी ने अपने बालों को खुला रखा था और बेहद सिंपल तरीके से अपने आप को ड्रेसअप किया हुआ था। जाह्नवी के चेहरे को देखकर साफ पता चल रहा था कि उन्होंने मेकअप नहीं किया हुआ है और सिंपल लुक में भी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रही हैं।
इससे पहले, 26 जून 2022 को अर्जुन कपूर ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था और उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने उन्हें सबसे प्यारे तरीके से विश किया था। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बड़े भाई के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अर्जुन और जाह्नवी काले रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे। जहां बर्थडे बॉय फॉर्मल सूट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं जाह्नवी ने पोल्का-डॉटेड जंपसूट पहना था। तस्वीर को साझा करते हुए 'धड़क' अभिनेत्री ने लिखा था, "मेरे सबसे बुद्धिमान और मजबूत व मजाकिया भाई को जन्मदिन मुबारक हो, जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। मेरे भाई अभी भी बहुत खुश हो जाते हैं जब मैं कहती हूं। यह साल तुम्हारा है। आपने इतनी मेहनत की है और हर बाधा से ऊपर उठकर कोशिश की है। आपको भगवान ऐसी कृपा और विनम्रता के साथ बनाए रखें। मैं हर समय आपसे सीखती हूं। न केवल तब, जब मुझे सलाह चाहिए होती है। मेरा ध्यान रखने और इसे हमेशा साथ रहने के लिए धन्यवाद। बहुता प्यार!!"
अभी हाल ही में, जाह्नवी कपूर ने 'पिंकविला' से एक खास बातचीत में अपने पिता बोनी कपूर के बारे एक दिलचस्प किस्सा बताया था, उन्होंने कहा था, ''पापा सिगरेट पीने के बहुत शौकीन थे और उनकी इस लत को, हम लोग छुड़वाना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो जाह्नवी का देसी लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का भाई दूज लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।