कृशा शाह का खूबसूरत वेडिंग लुक: पहना था चांदी के रेशम का लहंगा, थ्री-टियर कलीरे ने खींचा ध्यान

बिजनेसमैन जय अनमोल अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, दुल्हन की ब्राइडल एंट्री का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 21, 2022 | 12:17:53 IST

देश के दिग्गज बिजनेसमैन में से एक अनिल अंबानी और उनकी एक्ट्रेस पत्नी टीना अंबानी अब अपने बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) के साथ नए अध्याय में प्रवेश कर चुके हैं। अब पति-पत्नी और माता-पिता के अलावा वे दोनों अनमोल अंबानी की नवविवाहित पत्नी कृशा शाह (Khrisha Shah) के सास-ससुर बन गए हैं।

ADVT
ADVT

अनमोल अंबानी ने सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेसवुमन कृशा शाह को 20 फरवरी 2022 को धूमधाम से अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। उनकी शादी में उनकी फैमिली के अलावा कई दिग्गज सितारे भी नजर आए। अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

दुल्हन कृशा ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लाल शादी का जोड़ा पहना था, जिस पर चांदी के रेशम और क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे एक एम्बेलिश्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन थी। डॉली जैन ने कृशा को स्टाइल किया था।

ज्वेलरी की बात करें तो, दुल्हन कृशा शाह ने हीरे और पन्ना जड़ित चोकर नेकपीस, झुमके और एक साधारण मांग टीका का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को रेड एंड व्हाइट चूड़ा से कंप्लीट किया था, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी उनकी सिल्वर थ्री-टियर कलीरे। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत रखा था। कृशा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया था।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की रुमर्ड GF सबा आजाद ने एक्टर की फैमिली संग किया लंच, फोटो में दिखी अच्छी बॉन्डिंग)

कृशा शाह का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन कृशा शाह अपनी शादी के लिए तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान कृशा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनकी कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों और स्टाइलिश के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कृशा अपनी शादी में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

कृशा शाह की ब्राइडल एंट्री का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी बहन नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में कृशा फूलों की चादर के नीचे ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। फूलों की चादर के बाद वह अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ अपने दूल्हे राजा के पास स्टेज पर गईं। इस दौरान उनकी ब्राइड्समेड्स ने अपने हाथों में दीये ले रखे थे। आखिर में उनके वरमाला के समय खूब फूलों की वर्षा की गई। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन ने गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग लिए सात फेरे, वेडिंग वेन्यू की फोटोज आईं सामने)

फिलहाल, अनमोल अंबानी और कृशा शाह अपनी जिंदगी के खूबसूरत फेज में प्रवेश कर चुके हैं। वैसे, कृशा का ब्राइडल लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा