शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर

बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए आपको ​वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 21, 2022 | 10:01:18 IST

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और मुंबई स्थित 'कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल' की चेयरपर्सन टीना अंबानी और उनके पति अनिल अंबानी इन दिनों अपने जीवन के सबसे सुखद दौर में हैं। क्योंकि कपल के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) अपनी प्रेमिका कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

ADVT
ADVT

अनमोल अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड कृशा शाह ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई थी। अपनी महंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- 'होने वाली सास' टीना अंबानी बेटे अनमोल की हल्दी रस्म में लाल रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत)

अब आइए आपको दिखाते हैं अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें। दरअसल, सोशल मीडिया पर अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दुल्हन कृशा शाह लाल और सुनहरे रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया है, जिसमें चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका शामिल है। कृशा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया है। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में अनमोल काफी जच रहे हैं, उन्होंने अपने लुक को साफा और दोशाला से कंप्लीट किया है। यहां देखें फोटोज।

ADVT.
ADVT.

सामने आई तस्वीरों में हम नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी व उनकी ननद दीप्ति सालगांवकर और नीना कोठारी की फैमिली समेत बॉलीवुड के कुछ सितारों को भी देख सकते हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल)

हमें अनमोल अंबानी की बारात का एक वीडियो भी मिला था। वीडियो में दूल्हे को आइवरी कलर की शेरवानी पहने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाया गया है। अनमोल और कृशा की शादी के लिए अंबानी परिवार के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मस्ती का माहौल देखा गया। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि कुछ बारातियों ने काले रंग की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर 'नो शीप इन माय सर्कल' लिखा हुआ था।

हमें अनमोल और कृशा के विवाह स्थल से एक और वीडियो भी मिला था, जो पूरी तरह से फूलों और अनूठी सजावट से सुसज्जित था। प्रवेश द्वार को लालटेन और फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था, और आयोजन स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में पेड़ों की शाखाओं से दीये लटके हुए थे। इसके अलावा, आयोजन स्थल के केंद्र में रखी गई विशाल गणेश प्रतिमा देखने लायक है। 

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन)

20 फरवरी 2022 को होने वाली दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी समारोह की एक अनदेखी झलक साझा की थी। फोटो में हम देख सकते हैं कि, कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे व टीना अंबानी के साथ पोज दे रहे थे। इसके ऊपर नृति ने लिखा था, "अधिक प्यार करने वाली सास।"

19 फरवरी 2022 को टीना अंबानी ने अपने बेटे अनमोल अंबानी की हल्दी समारोह की मेजबानी की थी। इस दौरान टीना अंबानी ने अपने लुक से दिल जीत लिया था। दूल्हे की मां ने लाल रंग की एक खूबसूरत साड़ी चुनी थी, जो उनके कंधों पर अच्छी तरह से टिकी हुई थी।

फिलहाल, हम अनमोल अंबानी और कृशा शाह को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'