ईशान खट्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई शाहिद कपूर के साथ बचपन की फोटो शेयर की, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो चलिए आपको भी दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड में वैसे तो कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं और पर्दे पर उन्हें देखना भी चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी इंडस्ट्री के दो भाई ऐसे हैं, जिनकी रियल लाइफ जोड़ी काफी हिट है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) की। दोनों भाईयों के बीच काफी तालमेल देखा जाता है। वहीं ईशान ने अपने 'बडे मियां' शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इसमें दोनों भाईयों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। तो चलिए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें जो ईशान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
दरअसल, ईशान खट्टर ने 6 जुलाई, 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ दो फोटो शेयर की है। उन्होंने इंस्टा की स्टोरी पर ये फोटो शेयर की। एक तस्वीर में, शाहिद और ईशान को एक मंच पर देखा जा सकता है। इस फोट के साथ ईशान ने एक प्यारा मैसेज लिखा, जिसमें लिखा है "भाई, जिन्होंने मुझे दृढ़ता, कड़ी मेहनत और पेशेंस का उदाहरण दिया है।" इसके अलावा ईशान ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में बेबी ईशान को अपने भाई शाहिद की गोद में बैठे हुए देखा जा सकता है। जहां शाहिद एक अखबार पढ़ने में बिजी हैं। इस फोटो के साथ ईशान ने लिखा, "मेरा खंभा झुक गया।" (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'साली' अनीषा पादुकोण ने अपने 'जीजू' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई)
आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि ईशान खट्टर के जन्म के समय शाहिद कपूर ने खुशी में डांस किया था। दरअसल, एक बार पिंकविला के साथ बातचीत में नीलिमा अजीम ने कहा था कि "ईशान के पैदा होने के बाद, शाहिद यारी रोड पर आया था जहां हम रहते थे और वो फिर अगली गली में गया जहां उसने अपने दोस्तों के साथ खेला और पूरा पागल डांस किया। वह बहुत खुश था।" शाहिद हमेशा ईशान के लिए एक प्रोटेक्टिव भाई रहे हैं, उन्हें सही और गलत का रास्ता दिखाते हैं। (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह, जानें कौन हैं ये)
शाहिद और ईशान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए, नीलिमा अजीम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहिद हमेशा ईशान को अपने बच्चे की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा था, "मेरे पास उनकी कई फोटो हैं जिनमें वो दोनों साथ में बैठकर अखबार पढ़ते हैं। इसलिए शाहिद की गोद में एक मिनी शाहिद था।" (ये भी पढ़ें: 'ननद' सबा ने बनाई कानपुर स्टाइल में बिरयानी, तो भाभी दीपिका कक्कड़ ने ऐसे की जमकर तारीफ)
शाहिद और ईशान सौतेले भाई हैं, लेकिन इस बात का दोनों के रिश्तें पर कोई असर नहीं पड़ता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।