हाल ही में, ईशा अंबानी यूएसए से भारत वापस लौटी हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान ईशा और उनकी मां नीता अंबानी बेहद महंगे आउटफिट्स में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
अंबानी फैमिली अपने ग्रैंड फैमिली फंक्शन्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया संग यूएसए से भारत लौटी थीं। उनका भारत वापस आना चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान ईशा एक कलरफुर जंपसूट में नजर आई थीं, जो अपनी कीमत की वजह से सुर्खियों में छा गया है।
दरअसल, 24 दिसंबर 2022 को ईशा अपने दोनों बच्चों संग भारत वापस लौटी थीं। उनके पहली बार घर आने पर पूरी अंबानी फैमिली ने उनका ग्रैंड वेलकम किया था। एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के वर्ली स्थित ईशा के घर तक कड़ी सिक्योरिटी के बीच ईशा जब अपने घर पहुंचीं, तो उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर छा गईं। इस दौरान ईशा के घर पर उनके स्वागत के लिए भव्य सजावट की गई थी, जो वाकई देखने लायक थी।
अब बात करते हैं ईशा के जपंसूट की। यूएसए से भारत लौटते वक्त ईशा ने एक पिंक और बेज कलर के कॉम्बिनेशन का जंपसूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने प्लेटफॉर्म हील्स पेयर की थी। उनके द्वारा पहना गया ये जंपसूट सुपर कंफर्टेबल और नई माओं के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है। अब हमें ईशा के इस जंपसूट की कीमत का पता चला है। दरअसल, ईशा अंबानी के फैनपेज द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबाना का यह रेनबो जंपसूट 'La DoubleJ' ब्रांड का है, जिसकी कीमत बेहद चौंकाने वाली है। जी हां, तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, इस जंपसूट की कीमत 39,649 रुपए है।
अपने नाती-नातिन के स्वागत के लिए नीता अंबानी भी मौजूद रही थीं। इस दौरान वह भी एक सिंपल व एलिगेंट लुक में नजर आई थीं। अपनी बेटी और नाती-नातिन के वेलकम के दौरान नीता अंबानी ने एक प्रिंटेड टॉप और व्हाइट ट्राउजर व बेज कलर के सैंडल कैरी किए थे। हालांकि, उनका यह टॉप, सैंडल और बैग बेहद महंगे थे, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। जी हां, ईशा अंबानी पीरामल नाम के इंस्टा पेज की जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी का यह प्रिंटेड टॉप 'MISA LOSANGELES' ब्रांड का है, जिसकी कीमत 25,607 रुपए है।
नीता अंबानी ने अपनी बेटी के वेलकम पर जो सैंडल और हैंडबैग कैरी किया था, वे भी लग्जरी ब्रांड के थे। फोटो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी के ये लैदर स्लाइड सैंडल 'Valentino' ब्रांड के थे, जिनकी कीमत 73,517 रुपए है। वहीं, 'Goyard' ब्रांड का उनका ये हैंडबैग 1,34,000 की कीमत के साथ आता है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने लॉस एंजेलिस में 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया का स्वागत किया था, जिनके साथ ईशा अंबानी 24 दिसंबर 2022 को पहली बार भारत आईं, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान रखा था, जिसमें 300 किलो सोना दान किया गया था। ज्यादा जानकारी और ईशा के बच्चों की झलकियों के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल, ईशा और नीता के इस लग्जरी आउटफिट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे