यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी ने 'एंटीलिया' में आयोजित रोमन-थीम वाली होली बैश में स्टाइल में पहुंचकर अपने बेहद खूबसूरत लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने फैशन गेम से हमारा दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद पीरामल से शादी की है और वे अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा व आदिया के माता-पिता हैं। एक बिजनेसवुमन और एक अच्छी मां होने के अलावा, ईशा एक फैशन आइकन भी हैं और वह अक्सर अपने लुक से हमें दीवाना बना देती हैं। उदाहरण के लिए यह अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए उनकी लुकबुक थी, जिसने हमारा दिल जीत लिया और अब, होली पार्टी के लिए उनके लुक ने हमें सरप्राइज कर दिया।
ईशा अंबानी ने हाल ही में अपने घर 'एंटीलिया' में सितारों से सजी होली पार्टी की मेजबानी की। उन्होंने 'बुल्गारी' के साथ इस रोमन-थीम वाली पार्टी को को-ऑर्गनाइज्ड किया था। पार्टी में ईशा अंबानी के लुक ने हमारा दिल पिघला दिया। उन्होंने एक स्ट्रैपी गाउन चुना था। गाउन वाइब्रेंट बनारसी पीसेस की कई लेयर्ड के साथ था।
इसके अलावा, उनके गाउन के कलर-कोऑर्डिनेट इफेक्ट ने इसे होली कार्यक्रम के लिए एक परफेक्ट पीस बना दिया था। गाउन की चोली में डीप नेकलाइन थी और यह वेवी पैटर्न के साथ आई थी। उन्होंने अपनी सुंदर वाइब्रेंट आउटफिट को व्हाइट डायमंड से सजे रत्नजड़ित जड़ित नेकपीस के साथ जोड़ा था। हल्के मेकअप और आधे बंधे बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। एक शब्द में कहें तो हम ईशा से अपनी नजरें नहीं हटा सके।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'हस्ताक्षर' समारोह में अपने दूसरे लुक के लिए ईशा अंबानी ने रॉयल लहंगा चोली पहनी थी। आउटफिट रेड कलर में था और लहंगे में फूलों की कढ़ाई के साथ पैनल डिटेलिंग थी। आउटफिट का मुख्य आकर्षण इसकी चोली थी, जो ईशा के कलेक्शन से जड़ाऊ और जयपुर एंड राजस्थान के कुछ और पीसेस से बनी थी।
जड़ाऊ पीसेस में माणिक, पन्ना और हीरे शामिल थे। बता दें कि ईशा ने जाने-माने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के इस क्लासी आउटफिट को चुना था। लहंगे के साथ ईशा ने एक लेयर्ड डायमंड नेकपीस चुना था, जिसे उन्होंने पहले अपनी शादी के दिन पहना था। मेकअप का हल्का टच, बंधे हुए बाल और लाल बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
Isha Ambani ने दोबारा पहनी अपनी होने वाली भाभी Radhika Merchant की यूनिक थ्री-फिंगर डायमंड रिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ईशा अंबानी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में फैशन के मेजर गोल्स दिए। पहले दिन के लिए उन्होंने ब्लश पिंक कलर का गाउन पहन रखा था, जिसकी चोली पर 3डी रोज फ्लोरल एम्बेलिश्मेंट थी और उस पर सीक्विन का वर्क था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उन्होंने अपने लुक से कुछ ही सेकंड में हमारा दिल पिघला दिया था।
वाइल्डलाइफ सफारी के लिए ईशा ने ग्रे कलर का सीक्विन्ड बस्टियर स्ट्रैपलेस टॉप पहना था, जिसे उन्होंने ग्रीन कलर की फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। डायमंड ज्वेलरी, मेकअप का हल्का टच और आधे बंधे हुए हेयरडू ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। जंगल सफारी के एक और लुक के लिए ईशा ब्लॉक-प्रिंटेड शॉर्ट्स में नजर आईं थीं, जिसमें एक जैकेट और मैचिंग पैंट शामिल थी। ईशा ने इसे व्हाइट टैंक टॉप के साथ पहना था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक के साथ शानदार वाइब्स पेश की थीं।
जब Isha Ambani ने अपने बच्चों Krishna-Aadiya को पहले दिन छोड़ा उनके स्कूल, नहीं दिया कोई VIP ट्रीटमेंट। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें होली पार्टी के लिए ईशा अंबानी का लुक बेहद पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।